राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा ट्रक (डब्ल्यूबी 23 -ई 4218) में अवैध रूप से गांजा छुपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में मामले में दो आरोपियों भरत कुमार सिंह और पुरन लाल लड़िया उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी पवन रात्रे उर्फ इमरान (23) निवासी बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा को पुलिस ने तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत दर्ज है और अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेन्द्र शाह के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक बलदाऊ चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक डूलेश्वर साहू, आरक्षक विनोद महिलांगे एवं मनोज हरमुख का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
