राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी राजीव मरकाम (43), निवासी शीतला मंदिर के पास, वार्ड 43, राजीवनगर है।
पुलिस ने बताया कि 30 मार्च 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि पनेका मोड़ के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों और आम लोगों को धमका रहा है। सूचना के आधार पर थाना बसंतपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को लोहे के धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 31 मार्च 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया और जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक विनोद जाटव, आरक्षक दीपक जयसवाल, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश्वर बंदेश्वर, आशीष मानिकपुरी और चंद्रशेखर श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
