राजनांदगांव। थाना चौकी चिखली पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी लोकनाथ ठाकुर (33) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को प्रार्थी ने चौकी में लिखित आवेदन देकर शिकायत की कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को चॉकलेट देने के बहाने अश्लील बातें कहकर छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर चौकी चिखली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 75 (1) बीएनएस एवं धारा 11 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की।
मामला गंभीर और संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में टीम तैयार की गई और आरोपी का पता लगाकर सुंदरा बधियापारा, वार्ड नं. 01 से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया और आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उपनिरीक्षक राकेश पटेल, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा सहित चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- सिद्ध पीठ बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
- नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
- धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार
- महावीर जयंती पर जुलूस में शामिल हुए महापौर, जैन समाज को दी बधाई
- नया ढाबा में पानी की समस्या, महापौर ने मौके पर लिया जायजा
- तुमड़ीबोड लोक मंडई में राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय होंगे मुख्य अतिथि
- जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर फील्ड में जाकर कार्य करें : अविनाश चंपावत
