राजनांदगांव। प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागीय कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर फील्ड में जाकर कार्य करें और अटल मॉनिटरिंग पोर्टल एवं ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। प्रभारी सचिव ने जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को और बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आवेदकों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करानी पड़े, दोनों पक्षों की सुनवाई कर मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निराकरण किया जाए। प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को जनहित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तेजी और पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान उठाव, पीएम आशा योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की। प्रभारी सचिव ने जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2 हजार से अधिक घरों पर सोलर कनेक्शन लगने पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी राजनांदगांव निवासी संजय कुमार रघुवेन्द्र और कंचनबाग राजनांदगांव निवासी श्रीमती केकती साहू प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थी राजनांदगांव निवासी संजय कुमार रघुवेन्द्र और कंचनबाग राजनांदगांव निवासी श्रीमती केकती साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने घर की छत पर रूपटॉफ सोलर पैनल लगाया है। जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और भविष्य में अतिरिक्त बिजली उत्पादन पर उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
