
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। साइबर ठगी के एक बड़े मामले में राजनांदगांव साइबर सेल ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना सिटी कोतवाली के शेयर ट्रेडिंग मामले में साइबर अपराधियों द्वारा एक युवा व्यापारी को फर्जी वेबसाइट लिंक भेजकर 1,21,53,590 रुपये की ठगी की गई थी। अब तक इस गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सायबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश (सिहोर और इंदौर) से पहले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में अब गिरोह के अन्य 2 आरोपियों धर्मेन्द्र कुमार (36, दिल्ली) और राजेश मंडल (30, झारखंड) को भुवनेश्वर, ओडिशा से पकड़कर राजनांदगांव…
राजनांदगांव। यातायात पुलिस ने वर्ष 2025 में मॉडिफाई सायलेंसर वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 23 चालकों से 1,16,000 रुपए जुर्माना वसूला। दिनांक 02 दिसंबर 2025 को यातायात पुलिस ने मॉडिफाई सायलेंसर लगी एक बुलेट पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182 क (4) के तहत 5,000 रुपए जुर्माना किया। इससे पहले वर्ष 2025 में 22 अन्य बुलेट चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 1,11,000 रुपए जुर्माना लगाया गया था। सभी मॉडिफाई सायलेंसर जप्त कर लिए गए और चालकों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने जिले के सभी बुलेट चालकों…
राजनांदगांव। थाना सोमनी क्षेत्र में पुलिस ने 02 दिसंबर 2025 की रात अवैध शराब पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्रवाई की। इस दौरान दो ढाबा संचालकों के खिलाफ धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और दोनों को प्रतिबंधित करने के लिए धारा 170 बीएनएस के तहत पृथक कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई के तहत बॉम्बे कोलकाता ढाबा के संचालक जितेन्द्र यादव पिता राजकुमार यादव, निवासी टेडेसरा, थाना सोमनी और शिव शक्ति काठियावाडी ढाबा के संचालक राजू पिता किंगा भाई, निवासी शिव शक्ति काठियावाडी, सोमनी पर कार्रवाई की गई। साथ ही सार्वजनिक स्थान…
राजनांदगांव। थाना कोतवाली पुलिस ने 03 दिसंबर 2025 को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की गई कार्रवाई में श्रीमती सुशीला वर्मा पति स्व. संतराम वर्मा, निवासी राहुल नगर, लखोली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना मिलने पर राहुल नगर, लखोली में आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी की गई। जांच में आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब…
राजनांदगांव। जिले में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर 02 दिसंबर की रात्रि को व्यापक रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने किया, जिसमें एसडीओपी आशीष कुंजाम, दिलीप सिसोदिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय मिश्रा, साइबर सेल से उनि नरेश बंजारे, सउनि द्वारिका प्रसाद समेत कोतवाली और लालबाग के कुल 30 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम को तीन समूहों में बांटकर कोतवाली और सोमनी क्षेत्र के कुल 25 ढाबों में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान ढाबों के भीतर और बाहर गतिविधियों की बारीकी से निरीक्षण किया गया और ढाबों के पास…
राजनांदगांव। भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें नमन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अगुवाई दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सूर्यकांत जैन ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद न सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति रहे, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी भी थे। उन्होंने 26 जनवरी 1950…
खैरागढ़। जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध अब भड़ककर व्यापक आंदोलन का रूप ले चुका है। 10 किलोमीटर के दायरे के 39 गाँवों ने एकमत होकर परियोजना का विरोध करते हुए जनसुनवाई रद्द करने की मांग दोहराई है। ग्रामीणों के तीखे तेवरों और आरोपों ने प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जिला प्रशासन की बैठक ग्रामीणों के गुस्से के बीच तनावपूर्ण माहौल में बीती। संडी, पंडारिया, विचारपुर, भरदागोड़ और अन्य गाँवों के प्रतिनिधियों ने ग्रामसभाओं के प्रस्ताव सामने रखकर कहा कि वे किसी भी कीमत पर चुना पत्थर खदान की अनुमति नहीं चाहते।…
राजनांदगांव। विगत दिनों राजनांदगांव की कस्तूरबा महिला मंडल में आयोजित 8वीं जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप संपन्न हुई जिसमें गायत्री करातेका के 45 खिलाड़ी भी उस प्रतियोगिता में शामिल हुए तथा शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण 19 रजत तथा 15 कस्य पदक लेकर ओवर ऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए गायत्री करातेका के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सेंसाई जयप्रकाश साहू ने बताया कि इस एक दिवसीय जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में कुल 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था तथा हमारे खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाते हुए कुल 55 पदकों पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों में स्वर्ण…
राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में आज प्रातः प्रार्थना सभागार में गीता जयंती मनाया गया जिसमें कक्षा 1 से 12वीं विद्यार्थी उपस्थित थे। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीता के विभिन्न अध्यायों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। गीता के संदेशों-कर्त्तव्य, सदाचार, आत्म विश्वास और कर्मयोग को भाषण, प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता गायत्री शिक्षण समिति के सचिव गगन लड्ढा ने संबोधित करते…
राजनांदगांव। स्थानीय केषर नगर स्थित गायत्री विद्या पीठ सीजी अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी रेहान खान पिता मजहर खान एवं माता निगास खान, कक्षा 9वीं ने ईटानगर (अरूणाचल प्रदेश) में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर षाला को गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनकी लगातार सफलता एवं इस उपलब्धि से शाला परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। गोल्ड मेडल हासिल करने वाले रेहान खान स्नैच 118 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 155 किग्रा में वजन उठाकर अव्वल रहे। शाला की प्राचार्य श्रीमती पिंकी खंडेलवाल ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि…