राजनांदगांव। थाना सोमनी क्षेत्र में पुलिस ने 02 दिसंबर 2025 की रात अवैध शराब पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कार्रवाई की। इस दौरान दो ढाबा संचालकों के खिलाफ धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और दोनों को प्रतिबंधित करने के लिए धारा 170 बीएनएस के तहत पृथक कार्रवाई भी की गई।
कार्रवाई के तहत बॉम्बे कोलकाता ढाबा के संचालक जितेन्द्र यादव पिता राजकुमार यादव, निवासी टेडेसरा, थाना सोमनी और शिव शक्ति काठियावाडी ढाबा के संचालक राजू पिता किंगा भाई, निवासी शिव शक्ति काठियावाडी, सोमनी पर कार्रवाई की गई।
साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले तीन व्यक्तियों के खिलाफ भी धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में निलेश शर्मा उर्फ लाला पिता श्याम सुंदर शर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी हुडको भिलाई, जिला-दुर्ग, अखिलेश सोरी पिता अनिल सोरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी-नेहरू नगर ईस्ट, कुसुम गार्डन, दुर्ग एवं अभिषेक बैद पिता सुभाष बैद, उम्र 40 वर्ष, निवासी-दरोगा चाल, बसंतपुर, राजनांदगांव शामिल है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत असामाजिक तत्वों और अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि शराब की अवैध बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
