राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में आज प्रातः प्रार्थना सभागार में गीता जयंती मनाया गया जिसमें कक्षा 1 से 12वीं विद्यार्थी उपस्थित थे। आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीता के विभिन्न अध्यायों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। गीता के संदेशों-कर्त्तव्य, सदाचार, आत्म विश्वास और कर्मयोग को भाषण, प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुख्य वक्ता गायत्री शिक्षण समिति के सचिव गगन लड्ढा ने संबोधित करते हुए कहा कि गीता हमें जीवन प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच की अनमोल प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को गीता के आदर्शों को प्रेरक प्रसंग के माध्यम से जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
शाला की प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर द्वारा भी गीता जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा गया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों की वृद्धि होती है। श्रीमद्भगवत गीता हमें जीवन जीने की कला सिखलाती है। हम सभी को इस पवित्र ग्रंथ को आत्मसात करना चाहिए।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, स्कूल आब्जर्वर अंकित व्यास एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
