राजनांदगांव। थाना कोतवाली पुलिस ने 03 दिसंबर 2025 को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ की गई कार्रवाई में श्रीमती सुशीला वर्मा पति स्व. संतराम वर्मा, निवासी राहुल नगर, लखोली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना मिलने पर राहुल नगर, लखोली में आरोपी के ठिकाने पर घेराबंदी की गई।
जांच में आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5.400 बल्क लीटर, मूल्य 2,400 रुपये) और 40 पौवा देशी मसाला शराब (7.200 बल्क लीटर, मूल्य 4,000 रुपये) बरामद हुई। कुल मिलाकर 70 पौवा शराब, 12.600 बल्क लीटर, जिसकी कीमत 6,400 रुपये बताई गई। पूछताछ में पता चला कि शराब सुनील जांगड़े (निवासी स्टेशन पारा, राजनांदगांव) द्वारा लायी गई थी।
आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत पाया गया। मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल किया गया। पुलिस ने बताया कि सुनील जांगड़े के खिलाफ भी अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक शम्भूनाथ द्विवेदी, महिला आरक्षक राधिका साहू, आरक्षक लिलेंद्र पटेल, प्रयंश सिंह, राजेश साहू और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध शराब बिक्री में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
