राजनांदगांव। विगत दिनों राजनांदगांव की कस्तूरबा महिला मंडल में आयोजित 8वीं जिला स्तरीय कराते चैंपियनशिप संपन्न हुई जिसमें गायत्री करातेका के 45 खिलाड़ी भी उस प्रतियोगिता में शामिल हुए तथा शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण 19 रजत तथा 15 कस्य पदक लेकर ओवर ऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए गायत्री करातेका के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक सेंसाई जयप्रकाश साहू ने बताया कि इस एक दिवसीय जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में कुल 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया था तथा हमारे खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाते हुए कुल 55 पदकों पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों में स्वर्ण पदक विजेता में हरशिखा साहू, मेहल राजगढ़ (दो स्वर्ण), मिष्ठी चक्रवर्ती, तृप्ति अहिर, वरिया टेम्बेकर, मौर्य रजक, सचेतन चौगुले, मोक्ष साहू, भव्य रजक, वेद पटेल, समर्थ शुक्ला, खुश चावड़ा (दो स्वर्ण), जिज्ञांशु साहूए आदर्श अग्रवाल शामिल है।
वहीं रजत पदक विजेता खिलाड़ी में तृप्ति अहीर, परिधि वैष्णव, शास्टी चक्रवर्ती, अदिति ठाकुर, सुहानी भिवगड़े, प्रियंका चौगुलेए, कशिश भिवगड़े (दो रजत), मोक्ष साहू, हार्दिक साहू, सचेतन चौगुले, दिव्यांश सेन, तन्मय सेनए लक्ष्य रूपनारायण शामिल है।
कास्य पदक विजेता खिलाड़ी में युक्ति शर्मा, वरिया टेम्बेकर, भाविका साहू, अदिति ठाकुर, रित्वेक खंडेलवाल, वेद पटेल शामिल है।
इन सभी खिलाड़ियों को प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, उपप्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर तथा प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, श्रीमती रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य श्रीमती शैलजा नायर, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, स्कूल आब्जर्वर अंकित व्यास एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
