Close Menu
    What's Hot

    सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    June 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा के लिए जिले की टीम रवाना
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 510 करोड़ 89 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
    • बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
    • रेलवे स्टेशन पर जीवनदान सेवा संस्था की रात्रिकालीन नि:शुल्क जल सेवा संपन्न, स्टेशन मास्टर का किया गया सम्मान
    • घुमका के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे दीपक बैज और भूपेश बघेल
    • राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू
    • हल्बा समाज सबसे संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय : डॉ. रमन सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खैरागढ़ में श्री सीमेंट परियोजना पर उफना जनविस्फोट
    Uncategorized

    खैरागढ़ में श्री सीमेंट परियोजना पर उफना जनविस्फोट

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। जिले में प्रस्तावित श्री सीमेंट परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध अब भड़ककर व्यापक आंदोलन का रूप ले चुका है। 10 किलोमीटर के दायरे के 39 गाँवों ने एकमत होकर परियोजना का विरोध करते हुए जनसुनवाई रद्द करने की मांग दोहराई है। ग्रामीणों के तीखे तेवरों और आरोपों ने प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
    जिला प्रशासन की बैठक ग्रामीणों के गुस्से के बीच तनावपूर्ण माहौल में बीती। संडी, पंडारिया, विचारपुर, भरदागोड़ और अन्य गाँवों के प्रतिनिधियों ने ग्रामसभाओं के प्रस्ताव सामने रखकर कहा कि वे किसी भी कीमत पर चुना पत्थर खदान की अनुमति नहीं चाहते।
    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन खदान की गहराई, पर्यावरणीय प्रभाव और भूजल दोहन जैसे सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं दे सका, जिसके चलते आक्रोश और गहराता गया।
    बैठक की शुरुआत में ही किसानों ने साफ कह दिया कि यदि कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे तो वे बातचीत नहीं करेंगे। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को कंपनी पक्ष को कमरे से बाहर भेजना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जनसुनवाई थोपने की कोशिश अंततः बड़े आंदोलन का कारण बनेगी।
    बैठक में तब माहौल गरमा गया जब बुंदेली सरपंच के पिता नाथ्थू राम सोनी ने समर्थन पत्र को फर्जी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने दावा किया कि बुजुर्गों और नाबालिगों तक से धोखे से हस्ताक्षर करवाए गए। किसानों ने इस दस्तावेज को भ्रम फैलाकर समर्थन जुटाने की कोशिश बताते हुए निरस्त करने की मांग की।
    स्थानीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और साफ कहा कि किसानों की आपत्ति के बावजूद जनसुनवाई आयोजित करना अनुचित है। उन्होंने मांग की कि ईआई, रिपोर्ट हिंदी में उपलब्ध कराई जाए और तारीख बढ़ाई जाए, अन्यथा विरोध तेज किया जाएगा।
    बैठक के बाद दनिया-अतरिया क्षेत्र के सरपंचों व ग्रामीणों ने पैदल मार्च कर थाना छुईखदान पहुँचकर फर्जी हस्ताक्षर कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आवेदन सौंपा। थानेदार शक्ति सिंह ने जांच शुरू करने का आश्वासन दिया।
    जिला साहू समाज ने भी किसानों के पक्ष में खुलकर समर्थन देते हुए कहा कि यह केवल किसानों का संघर्ष नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता का आंदोलन है। समाज ने जनसुनवाई रद्द करने की मांग को अपना आधिकारिक रुख बताया।
    लगातार विरोध, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और फर्जी हस्ताक्षरों के आरोपों ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब पूरा क्षेत्र 11 दिसंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई को टकराव की घड़ी के रूप में देख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन पीछे नहीं हटता तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा होगा।
    बैठक में पूर्व विधायक गिरवर जघेल, जनपद सभापति सुधीर गोलछा, डोमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मोती लाल जंघेल, सूकरीता जंघेल, नेतराम जंघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, हीरा जंघेल, श्रवण जंघेल, लुकेश्वरी जंघेल, मुकेश पटेल, कामदेव वर्मा, शक्ति केंद्र प्रभारी अशोक जंघेल, वीरेंद्र जंघेल विचारपुर, प्रमोद सिंह, गोकुल चंदेल, सरपंच ग्राम पंचायत पंडरिया, विचारपुर, संडी, भरदा गौड़, कुकुरमुड़ा, खैरबना, दनिया, जोम, उदान, जंगलपुर, जगमड़वा सहित 39 गांव के किसान और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुभाष द्वार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई

    January 23, 2026

    कांग्रेस ने जिला कार्यालय में हल्ला बोला, राशन में कटौती को लेकर खाद्य अधिकारी को घेरा

    December 31, 2025
    Top Posts

    राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जय प्रकाश साहू

    June 21, 202631 Views

    राहुल गांधी ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों से किया संवाद, संघर्ष और संगठन मजबूती पर दिया जोर

    June 20, 202624 Views

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 20269 Views

    नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विशु अजमानी, जन्मदिन की दी बधाई

    June 20, 20265 Views

    बरसते पानी के बीच फूटा राजपूत समाज का गुस्सा : मानव मंदिर चौक पर फूंका गृह मंत्री का पुतला, फास्ट ट्रैक कोर्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग

    June 22, 20264 Views

    अघोर आश्रम के अनुयायियों ने मोतीपुर मुक्तिधाम में चलाया स्वच्छता अभियान

    June 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.