Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » PESA, FRA और विकसित भारत–जी राम जी पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न
    छत्तीसगढ़

    PESA, FRA और विकसित भारत–जी राम जी पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव/मोहला। जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव द्वारा 21 से 23 जनवरी तक मोहला में PESA, FRA एवं विकसित भारत–जी राम जी कार्यक्रम पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। इसमें विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत कोराचा, हलोरा और कंदाडी की सक्रिय ग्राम सभाओं के सदस्यों ने भाग लिया।

    प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम सभा सदस्यों को पेसा कानून (PESA), वन अधिकार अधिनियम (FRA) विशेषकर सामुदायिक वन अधिकार (CFR) तथा जंगल सीमांकन के लिए GPS आधारित तकनीकी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना था, ताकि ग्राम सभाएं अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रभावी उपयोग करते हुए वन संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

    प्रशिक्षक श्रीमती सरस्वती धुर्वे ने CFR से जुड़े कानूनी प्रावधानों, ग्राम सभा के वैधानिक अधिकारों, सामुदायिक दावा प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और प्रशासनिक चरणों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि CFR कानून ग्राम सभा को वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और सतत उपयोग के अधिकार देता है, जो आदिवासी एवं वन-आश्रित समुदायों की आजीविका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण GPS आधारित जंगल सीमांकन रहा। प्रतिभागियों को GPS उपकरण के उपयोग, पॉइंट व ट्रैक रिकॉर्डिंग, नक्शा निर्माण और डेटा संग्रह की तकनीकी जानकारी दी गई। फील्ड अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने स्वयं जंगल का सीमांकन कर प्राथमिक नक्शा भी तैयार किया।

    कार्यक्रम में समूह चर्चा, केस स्टडी, अनुभव साझा करने के साथ प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण से उन्हें FRA और PESA की व्यावहारिक समझ मिली है, जिससे ग्राम स्तर पर सामुदायिक दावों और प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    संस्थान के कार्यकर्ता हरिश कुमार ने कहा कि ऐसे क्षमता विकास कार्यक्रम ग्राम सभा को निर्णय की मूल इकाई बनाते हैं और आदिवासी समुदायों को अपने संसाधनों पर अधिकार सुनिश्चित करने में सहायक होते हैं।
    समापन सत्र में संस्था के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को गांवों में साझा करें और PESA व FRA के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    ये रहे शामिल प्रतिभागी
    ग्राम संबलपुर, बुकमरका, खेड़ेगांव, कोराचा, पिटेमेटा और बड़मा से विष्णु कुमेटी, निर्मल जाड़े, अशोक कांटेगा, श्रवण, मोहन, किशन साहू, देवेंद्र कुमार धुर्वे, सुरेंद्र कुमार, विनुता, रमाय कुमेटी, रामको और गजधार यादव उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202622 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.