Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता : पैंथर्स क्लब और यूथ क्लब की विजयी शुरूआत
    छत्तीसगढ़

    स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता : पैंथर्स क्लब और यूथ क्लब की विजयी शुरूआत

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राजेश जैन सीए, प्रकाश सांखला समाजसेवी, मुरली सिन्हा भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता गौरवपथ स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जा रही है।
    आयोजन के मुख्यातिथि राजेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता सभी खिलाड़ियों को जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 65 वर्ष तक के वरिष्ठ खिलाड़ी और 16 वर्ष के जूनियर व सब-जूनियर खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आ रहे है मेरे ख्याल से हमारा राजनांदगांव पहला ऐसा जिला होगा, जो इस प्रकार के हॉकी प्रतियोगिता को आयोजित करती है।
    कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे प्रकाश सांखला ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल 8 क्लबों की टीमें हिस्सा ले रही है। इनमें सिटी क्लब, पैंथर्स क्लब, यूथ क्लब, मूनलाइट क्लब, लालबाग क्लब, स्वस्तिक क्लब, एमसी इलेवन और शहीद राधे मोतीपुर क्लब शामिल हैं। यह प्रतियोगिता विगत 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। आने वाले समय में इस यह प्रतियोगिता और भी बेहतर टंग से कराने का प्रयास करेंगे।
    आज उद्घाटन समारोह में दो मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच सिटी क्लब विरुद्ध पेंथर्स क्लब के मध्य खेला। इस मुकाबले में पैंथर्स क्लब ने 4 के मुकाबले 6 गोल से जीत दर्ज कर अपनी विजयी शुरुवात की। सिटी क्लब की ओर से सुखदेव निर्मलकर और लव यादव ने 2-2 गोल अभिषेक यादव ने 1 गोल किया। वहीं पैंथर्स क्लब की ओर से मिथलेश पंड्या, नवीन यादव और रेहान खान ने 2-2 गोल किया था। आज का दूसरा मैच यूथ क्लब विरुद्ध मुनलाइट के मध्य खेला गया। इस एकतरफे मुकाबले में यूथ क्लब ने 4 के मुकाबले 7 गोल से जीत हासिल की। इस एकतरफे मुकाबले में मुन लाइट की ओर से तरुण यादव और किशोर धीवर ने 2-2 गोल किया। वहीं मुनलाइट की ओर से प्रिंस भाटिया ने हैट्रिक 3 गोल किए, ज्ञानचंद जैन ने 2 गोल और विवेक यादव ने 1 गोल कर जीत हासिल की।
    आज के मैच में अभिनव मिश्रा, खेमराज सिन्हा, शकील अहमद, तौफीक अहमद, कृष्ण यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
    आज के उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, शिवनारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, भूषण साव, नीलमचंद जैन, छोटे लाल रामटेके पार्षद, सुश्री आशा थॉमस कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, दीपक यादव, चंदन भारतद्वाज, भागवत यादव, महेंद्र सिंह, संतोष चौकेंद्र, गुणवंत पटेल, दिग्विजय श्रीवास्तव, शब्बीर हैदरी, परमजीत सिंह, खुशाल यादव, अशोक देवांगन, महबूब शरीफ, सुरेंद्र साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आज के उद्घाघाटन समारोह का संचालन फिरोज अंसारी व आशीष सिन्हा आयोजन सचिव ने आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.