राजनांदगांव। यातायात पुलिस ने वर्ष 2025 में मॉडिफाई सायलेंसर वाले बुलेट चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 23 चालकों से 1,16,000 रुपए जुर्माना वसूला।
दिनांक 02 दिसंबर 2025 को यातायात पुलिस ने मॉडिफाई सायलेंसर लगी एक बुलेट पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182 क (4) के तहत 5,000 रुपए जुर्माना किया। इससे पहले वर्ष 2025 में 22 अन्य बुलेट चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 1,11,000 रुपए जुर्माना लगाया गया था। सभी मॉडिफाई सायलेंसर जप्त कर लिए गए और चालकों को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
पुलिस ने जिले के सभी बुलेट चालकों और वाहन शो रूम संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाई सायलेंसर का उपयोग न करें और न ही विक्रय करें।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि मॉडिफाई सायलेंसर वाले वाहनों पर भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
