Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और मोहल्ले में उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपी श्रीमती हिरौंदा बाई मरकाम और दीपक निषाद के कब्जे से कुल 36 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसी अभियान में मोहल्ले में हो-हुल्लड़ मचाने वाले विष्णु निषाद, पारस यादव और छन्नू वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट मिलने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीमती हिरौंदा बाई मरकाम पति…

Read More

राजनांदगांव। 24 नवंबर 2025रू थाना बोरतलाव क्षेत्र के ग्राम कौहापानी के पहाड़ी जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। इस दौरान जिला बालाघाट (मप्र) के निरीक्षक आशीष शर्मा गोली लगने से शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को स्थानीय सूचना मिलने पर जिला बालाघाट, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र), जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और जिला राजनांदगांव (छग) की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई। सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें निरीक्षक शर्मा शहीद हुए। मुठभेड़ के बाद अभियान को और तेज कर लगभग…

Read More

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच कर बड़ी मात्रा में धान जब्त की गई है। कार्रवाई में एसके एंड सन्स ट्रेडर्स, मोहला से 23 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं राजू प्रसाद खंडेलवाल फर्म में रजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने पर 24 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार साहू ट्रेडर्स, मोहला से 28 मि्ंटल धान जब्त कर फर्म संचालक को सुपुर्द किया गया। जिले में अब तक कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल…

Read More

राजनांदगांव। स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा का छत्तीसगढ़ में प्रवेश राजनांदगांव से होगा। इसके सफल आयोजन को लेकर 23 नवंबर 2025, रविवार को दोपहर 1 बजे पंचशील होटल में अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कैट टीम के सदस्य विक्रम सिंह देव, शंकर बजाज, अवनीत सिंह और मोहम्मद हिरानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने यात्रा की तैयारियों और स्थानीय समन्वय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया। यह बैठक स्वदेशी जागरण मंच और कैट के संयुक्त तत्वावधान में हुई, जिसमें लगभग 40 पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा चौक…

Read More

खैरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने खैरागढ़ यातायात पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में ऐसे 10 प्रकरण माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किए गए, जहां प्रत्येक मामले में 10,000-10,000 रुपए के भारी-भरकम अर्थदंड से चालकों को दंडित किया गया। यातायात पुलिस ने बताया कि सभी प्रकरणों में दोषी वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हेतु प्रकरण संबंधित परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जिला केसीजी पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत…

Read More

डोंगरगढ़। 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के निर्देशन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी-इंग्लिश माध्यम स्कूल, डोंगरगढ़ तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हाई स्कूल ग्राउंड में 77वां एनसीसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा साहू रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। निरीक्षण के पश्चात कैडेटों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया। एनसीसी दिवस का मुख्य आकर्षण सेक्शन बैटल ड्रिल के अंतर्गत आयोजित छद्म युद्ध प्रदर्शन रहा। कैडेटों ने आतिशबाजी के साथ यह प्रदर्शन कर अपनी अनुशासन, दक्षता और प्रशिक्षण का प्रभावशाली परिचय दिया। कार्यक्रम…

Read More

डोंगरगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महिला महासभा वीरांगना जिला राजनांदगांव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह के निवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अर्चना सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह सहित वीरांगना टीम की बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह में दीपावली की शुभकामनाओं के साथ समाज में एकता व समरसता बनाने पर बल दिया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव अर्चना सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना सुषमा सिंह, कनकलता सिंह, अनामिका गौतम, सुधा पवार,…

Read More

खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत अमलीडीहकला सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने इस अवसर पर खासा उत्साह दिखाया। मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने किसानों से बातचीत कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों में न सिर्फ पारदर्शिता रहेगी बल्कि भुगतान भी समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए सभी व्यवस्थाओं…

Read More

मानपुर। मोहला-मानपुर नेशनल हाईवे 930 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद मानपुर में रविवार को माहौल गरम रहा। सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहे और लोग सड़क पर उतर आए। बस स्टैंड से लेकर मुख्य चौक तक भीड़ जुटी और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों की मांग-ृनिर्माण ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हो को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी ताकत से लोगों को समझाने में जुटा रहा। एसडीएम अमितनाथ योगी, तहसीलदार शुभांगी गुप्ता, थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा और एसडीओपी नोहर मंडावी मौके पर पहुँचे और लोगों से चर्चा की। इस बीच एसपी ने भी…

Read More

राजनांदगांव। संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती को लेकर सतनामी समाज में उत्साह चरम पर है। जिला सतनामी सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 5041 राजनांदगांव के बैनर तले समाज के विभिन्न संगठनों, समितियों एवं महिला मंडल की संयुक्त बैठक गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन, सतनाम भवन में आयोजित की गई। बैठक का आमंत्रण पूर्व निर्धारित तिथि 16 नवंबर को व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से दिया गया था। बैठक में जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने पर व्यापक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष युवराज ढिरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सान्डे, प्रतिमा बंजारे, महामंत्री कमल लहरे, कोषाध्यक्ष संजीव बंजारे और सचिव…

Read More