मानपुर। मोहला-मानपुर नेशनल हाईवे 930 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद मानपुर में रविवार को माहौल गरम रहा। सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद रहे और लोग सड़क पर उतर आए। बस स्टैंड से लेकर मुख्य चौक तक भीड़ जुटी और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों की मांग-ृनिर्माण ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हो को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी ताकत से लोगों को समझाने में जुटा रहा।
एसडीएम अमितनाथ योगी, तहसीलदार शुभांगी गुप्ता, थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा और एसडीओपी नोहर मंडावी मौके पर पहुँचे और लोगों से चर्चा की। इस बीच एसपी ने भी स्थल का मुआयना किया। मानपुर थाने में प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच बैठक चली, जिसके बाद संकेत मिला कि ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि शाम तक पुलिस या प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
प्रदर्शनकारी ठेकेदार को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। उनका कहना था कि पहले भी कई बार प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अमल नहीं हुआ। इसलिए इस बार वे पीछे हटने को तैयार नहीं। देर शाम अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद भीड़ धीरे-धीरे हटने लगी, लेकिन चेतावनी भी दे दी, अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन होगा।
23 नवंबर की रात एनएच-930 पर दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई। दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लापरवाही हादसों का बड़ा कारण बन रही है।
तहसीलदार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का आवेदन उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी, जिससे उनकी मुख्य मांग पूरी होने की उम्मीद है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
