डोंगरगढ़। 38 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के निर्देशन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी-इंग्लिश माध्यम स्कूल, डोंगरगढ़ तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हाई स्कूल ग्राउंड में 77वां एनसीसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य श्रीमती पूर्णिमा साहू रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। निरीक्षण के पश्चात कैडेटों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया।
एनसीसी दिवस का मुख्य आकर्षण सेक्शन बैटल ड्रिल के अंतर्गत आयोजित छद्म युद्ध प्रदर्शन रहा। कैडेटों ने आतिशबाजी के साथ यह प्रदर्शन कर अपनी अनुशासन, दक्षता और प्रशिक्षण का प्रभावशाली परिचय दिया। कार्यक्रम में भूतपूर्व कैडेटों का भी विशेष सहयोग रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती साहू ने एनसीसी द्वारा समाज उत्थान हेतु चलाए जा रहे नशामुक्ति जागरूकता जैसे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कैडेटों को सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस की भावना से कार्य करने के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी टाकेंद्र वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि राजकुमार नंदेश्वर (स्पोर्ट्स ऑफिसर, डोंगरगढ़) ने अपने एनसीसी जीवन के अनुभव साझा किए और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।
समारोह में शाला परिसर में वृक्षारोपण, शपथ ग्रहण तथा एनसीसी गीत का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट आलिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के एनसीसी प्रभारी श्री राव ने व्यक्त किया।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
