राजनांदगांव। संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती को लेकर सतनामी समाज में उत्साह चरम पर है। जिला सतनामी सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 5041 राजनांदगांव के बैनर तले समाज के विभिन्न संगठनों, समितियों एवं महिला मंडल की संयुक्त बैठक गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन, सतनाम भवन में आयोजित की गई। बैठक का आमंत्रण पूर्व निर्धारित तिथि 16 नवंबर को व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से दिया गया था।
बैठक में जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य स्वरूप देने पर व्यापक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष युवराज ढिरहेर, उपाध्यक्ष कमलेश्वर सान्डे, प्रतिमा बंजारे, महामंत्री कमल लहरे, कोषाध्यक्ष संजीव बंजारे और सचिव ऋषि खरे ने बताया कि सतनामी समाज के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला मंडल, अधिकारी-कर्मचारियों, ब्लॉक अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम को सफल बनाने सुझाव आमंत्रित किए गए।
नेताओं ने बताया कि 17 दिसम्बर को संस्कारधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकी, पंथी नृत्य प्रतियोगिता और अखाड़े की प्रस्तुति शामिल रहेगी। इसके बाद 18 दिसम्बर को गुरुपर्व तथा महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, प्रतियोगिताएं सहित अन्य आयोजनों पर सभी की सहमति से रूपरेखा तय की गई।
बैठक में पारित निर्णयों की जानकारी युवा प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री हरीश सोनवानी ने दी। समाज जनों में आगामी जयंती कार्यक्रमों को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
