खैरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने खैरागढ़ यातायात पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में ऐसे 10 प्रकरण माननीय न्यायालय खैरागढ़ में पेश किए गए, जहां प्रत्येक मामले में 10,000-10,000 रुपए के भारी-भरकम अर्थदंड से चालकों को दंडित किया गया।
यातायात पुलिस ने बताया कि सभी प्रकरणों में दोषी वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई हेतु प्रकरण संबंधित परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जिला केसीजी पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृत्ति को रोकने पुलिस सख्ती के साथ-साथ आमजन को समझाइश भी दे रही है।
यातायात विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाएं। पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
