खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत अमलीडीहकला सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी का शुभारंभ गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने इस अवसर पर खासा उत्साह दिखाया।
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने किसानों से बातचीत कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों में न सिर्फ पारदर्शिता रहेगी बल्कि भुगतान भी समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को मजबूत कर चुकी है। मॉनिटरिंग टीमों को सक्रिय रखा गया है ताकि किसी भी किसान को लंबी प्रतीक्षा का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की उन नीतियों का भी उल्लेख किया, जिनसे किसानों की आय बढ़ाने और खेती को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी प्रगति के लिए सरकारें संवेदनशीलता के साथ योजनाएँ लागू कर रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खरीदी व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
शुभारंभ के बाद धान की पहली बोरियों की तुलाई कर खरीदी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। संबंधित विभागों को जिलेभर में खरीदी की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे किसानों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और गरिमा का समावेश रहा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्रा, नरेश कुर्रे, चंदू वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
