
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
मोहला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 दिसंबर को क्रिकेट मैदान, अंबागढ़ चौकी में जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जनजाति विकास एवं उत्थान संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह में पर्यटन, श्रम कल्याण, औषधि पादप बोर्ड समेत विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इनमें नीलू शर्मा, योगेश दत्त मिश्रा और विकास मरकाम शामिल हैं। कार्यक्रम में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत…
राजनांदगांव। केन्द्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। जयस्तंभ चौक में भारी संख्या में जुटे कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया। पुतला दहन से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने तीखा संबोधन देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को डराने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी एजेंसियों…
मोहला। राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का लाभ उठाकर अंबागढ़ चौकी के ग्राम खुर्सीटिकुल निवासी हरीश चंद्र पैंकरा ने अपनी आजीविका को नई दिशा दी है। वर्षों से पशुपालन कर परिवार चलाने वाले हरीश सीमित दूध उत्पादन के कारण परेशान रहते थे, लेकिन उन्नत तकनीक अपनाते ही उनकी जिंदगी बदल गई। पशुधन विकास विभाग की जानकारी के बाद उन्होंने अपनी देशी गायों में साहिवाल और गिर नस्ल के हिमीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान कराया। नतीजे उम्मीद से ज्यादा बेहतर मिले—गायों ने एफ-1 और एफ-2 पीढ़ी की उन्नत बछियाएं जनमीं। जैसे-जैसे ये बछियाएं बड़ी होकर दुधारू गाय बनीं, दूध उत्पादन में उल्लेखनीय…
मोहला। जिले में धान खरीदी महाभियान ने इस बार किसानों के चेहरों पर खास चमक ला दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी का प्रावधान होने से किसानों में उत्साह का माहौल है। खरीदी केंद्रों में सुबह से ही किसानों की आवाजाही बढ़ गई है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी 27 धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, पर्याप्त श्रमिकों के साथ धान की गुणवत्ता जांचने के लिए आद्रता मापक यंत्र…
राजनांदगांव। नगर निगम की टीम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नंदई और तुलसीपुर में झिल्ली पन्नी का विक्रय उपयोग करते पाए जाने वाले व्यवसायियों पर कार्रवाई की। अभियान में 10 व्यवसायियों को चेतावनी के बाद 5,000 रुपये जुर्माना वसूलते हुए लगभग 5 किलो पालीथीन जप्त की गई। गंज चौक स्थित बजाज प्लास्टिक से 500 ग्राम पालीथीन जप्त कर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। नंदई और तुलसीपुर के 9 किराना दुकानों से 4 किलो 500 ग्राम पालीथीन बरामद कर 4,400 रुपये अर्थदंड वसूला गया। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि प्लास्टिक…
राजनांदगांव। थाना चौकी चिखली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, 28.11.25 को अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया की नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। पीड़िता की रिपोर्ट 29.11.25 को दर्ज की गई। मामला गंभीर और संवेदनशील होने के कारण तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस टीम ने अपहृता की खोज शुरू की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड…
राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को देखते हुए बधियाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जुलाई से अब तक निगम के स्व-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 800 आवारा कुत्तों का बधियाकरण कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र के कई वार्डों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई थी। इससे लोगों को कुत्ता काटने जैसी अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था और कुत्तों के झुंड से भय का माहौल बन रहा था। आम नागरिकों की शिकायतों के आधार पर महापौर…
राजनांदगांव। जिले में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अवैध धान के आवक की रोकथाम हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिले में मंडी एवं नगर सेना के कर्मचारियों की ड्यूटी, सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन के रोकथाम हेतु अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगाई गई है। इसके अंतर्गत नगर सैनिक संतराम मारकंडे, नगर सैनिक चुम्मन सिंह, भृत्य, डोंगरगढ़ मंडी योगेश मंडलोई, भृत्य डोंगरगांव मंडी रमेश कुमार कोसरे द्वारा अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं रहने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियत्रंण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके…
राजनांदगांव। मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ग्राम सलोनी में जल स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी तथा नीर और नारी जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में भू-जल स्तर में निरंतर आ रही कमी, ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या के पूर्वानुमान एवं जिले के सेमी क्रीटिकल जोन में पानी की गंभीरता स्तर के संबंध में चर्चा की गई। फसल चक्र परिर्वतन कर जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण, भू-जल रिचार्ज, कृषि एवं आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सलोनी में रबी फसल में…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने जिला चिकित्सालय में सायकल स्टैण्ड एवं कैटीन संचालन हेतु टेंडर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में महिला स्वसहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में भोजन गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। बैठक में जिला चिकित्सालय में हमर लैब में स्थापित विभिन्न जांच हेतु ऑटोएनालाईजर्स एवं चिकित्सालय के वार्डों में उपयोग…