Close Menu
    What's Hot

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026

    मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    • हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध
    • नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से
    • सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा
    • राजनांदगांव में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, दवा-खाद्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रधानमंत्री और ईडी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन
    राजनांदगांव

    प्रधानमंत्री और ईडी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रामक प्रदर्शन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। केन्द्र सरकार पर राजनीतिक विद्वेष और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। जयस्तंभ चौक में भारी संख्या में जुटे कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को कांग्रेस ने लोकतांत्रिक आवाज दबाने की कोशिश बताया।

    पुतला दहन से पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने तीखा संबोधन देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष को डराने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। संसद के ऐन शीतकालीन सत्र से पहले विपक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरती है, तभी विपक्षी नेताओं पर एक के बाद एक मामले थोप दिए जाते हैं। मुदलियार ने इसे संवैधानिक संस्थाओं के खुले दुरुपयोग का उदाहरण बताया।

    उन्होंने कहा, लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी। देश में आर्थिक संकट, बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है, लेकिन सरकार इन सवालों का जवाब देने के बजाय एजेंसियों की ढाल लेकर विपक्ष को डराने में लगी है। कांग्रेस इससे पीछे हटने वाली नहीं है।

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और ईडी कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की। पुतला दहन के बाद कांग्रेसजनों ने मार्च भी निकाला। कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कार्रवाई बंद नहीं की गई, तो जिलेभर में और भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

    पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व अध्‍यक्ष पदम कोठारी, पूर्व अध्‍यक्ष भागवत साहू, आफताब आलम, मामराज अग्रवाल, निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले, अमित चंद्रवंशी, ब्‍लाक अध्‍यक्ष सूर्यकांत जैन व आसिफ अली, चुम्‍मन साहू, पंकज बांधव, राकेश जोशी, बबलू कसार, प्रेम रुपचंदानी, अशोक पंजवानी, नीरज कन्‍नौजे, सुरेश कुमार सिन्‍हा, राजा तिवारी, मुकेश साहू, गणेश पवार, राजिक सोलंकी, चेतन भानुशाली, सचिन तुरहाटे, ऋषि शास्‍त्री, अभिमन्‍यु मिश्रा, राजा यादव, राहुल देवांगन, राकेश चंद्राकर, झम्‍मन देवांगन, विनोद यादव बंटी, अब्‍दुल कलाम, अब्‍दुल राजिक, राजकुमार जायसवाल, जितेंद्र साहू, हनीफ खान, सलमान रजा, भरत सोनी, सुरेंद्र देवांगन, गोपी रजक, सागर ताम्रकार, शेषनाथ, जागेश्‍वर साहू, मो नासीर, हीरा सोनी, लक्ष्‍मण साहू, दीनू साहू, मो मुस्‍तफा जोया, संगीता साहू, लक्ष्‍मण साहू, जितेंद्र चंद्राकर, रिषभ जैन, आदित्‍य वैष्‍णव सहित बड़ी संख्‍या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026

    मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा

    May 1, 2026

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 2026

    नगर निगम की विशेष सम्मेलन में 3 प्रस्ताव पारित, 2 सर्वसम्मति एवं 1 बहुमत से

    April 30, 2026

    सीईओ जिला पंचायत ने सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर की तैयारियों की समीक्षा

    April 30, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202616 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 20266 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.