राजनांदगांव। जिले में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में अवैध धान के आवक की रोकथाम हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। जिले में मंडी एवं नगर सेना के कर्मचारियों की ड्यूटी, सीमावर्ती राज्यों से अवैध धान परिवहन के रोकथाम हेतु अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगाई गई है। इसके अंतर्गत नगर सैनिक संतराम मारकंडे, नगर सैनिक चुम्मन सिंह, भृत्य, डोंगरगढ़ मंडी योगेश मंडलोई, भृत्य डोंगरगांव मंडी रमेश कुमार कोसरे द्वारा अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं रहने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियत्रंण तथा अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके के आदेश दिए गए है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव द्वारा धान खरीदी कार्यों में पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु लगाई गई ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं किये जाने के निर्देश दिये गये है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता