राजनांदगांव। थाना चौकी चिखली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 28.11.25 को अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थिया की नाबालिग बेटी को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। पीड़िता की रिपोर्ट 29.11.25 को दर्ज की गई। मामला गंभीर और संवेदनशील होने के कारण तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस टीम ने अपहृता की खोज शुरू की। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और यात्री प्रतिक्षालयों में छापेमारी के बाद, पीड़िता को जिला कबीरधाम, पंडरिया बस स्टैण्ड से आरोपी धरमू बंजारे (20) के कब्जे से बरामद किया गया।
पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64 (2) (ड) बीएनएस और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, नागेश्वर साहू, गोपाल पैकरा, किशोर मार्बल, महिला आरक्षक रेणुका राजपूत, सिन्धु मेश्राम एवं चौकी चिखली के अन्य स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
