राजनांदगांव। मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ग्राम सलोनी में जल स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी तथा नीर और नारी जल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में भू-जल स्तर में निरंतर आ रही कमी, ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या के पूर्वानुमान एवं जिले के सेमी क्रीटिकल जोन में पानी की गंभीरता स्तर के संबंध में चर्चा की गई। फसल चक्र परिर्वतन कर जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण, भू-जल रिचार्ज, कृषि एवं आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत सलोनी में रबी फसल में धान के बदले कम पानी की आवश्यकता वाले अन्य फसल लिए जाने संबंधित प्रस्ताव ग्रामसभा की बैठक में पारित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, नोडल अधिकारी अनिल सोनवानी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच, रोजगार सहायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, किसान, महिला स्वसहायता समूह की सदस्य शामिल हुए।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
