राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को देखते हुए बधियाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जुलाई से अब तक निगम के स्व-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 800 आवारा कुत्तों का बधियाकरण कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र के कई वार्डों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई थी। इससे लोगों को कुत्ता काटने जैसी अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था और कुत्तों के झुंड से भय का माहौल बन रहा था। आम नागरिकों की शिकायतों के आधार पर महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर नगर निगम ने आवारा कुत्तों का बधियाकरण अभियान शुरू किया।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि हरियाणा की नैन फाउंडेशन सर्विसेस को आवारा कुत्तों का बधियाकरण करने का विधिवत कार्यादेश दिया गया। पिछले 5 माह में निगम सीमाक्षेत्र के वार्डों में कुत्तों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों और शिकायत प्राप्त क्षेत्रों से लगभग 800 कुत्तों का बधियाकरण किया गया। अब वर्तमान में 1000 और कुत्तों का बधियाकरण कराने के लिए पुनः संस्था को कार्यादेश जारी किया गया है।
बधियाकरण कार्य स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन और स्वच्छता निरीक्षकों की देखरेख में किया जा रहा है। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में अत्यधिक आवारा कुत्ते हों तो वे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर जानकारी दें, ताकि आवारा कुत्तों का समय पर बधियाकरण किया जा सके।
यह अभियान नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
