राजनांदगांव। नगर निगम की टीम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज नंदई और तुलसीपुर में झिल्ली पन्नी का विक्रय उपयोग करते पाए जाने वाले व्यवसायियों पर कार्रवाई की।
अभियान में 10 व्यवसायियों को चेतावनी के बाद 5,000 रुपये जुर्माना वसूलते हुए लगभग 5 किलो पालीथीन जप्त की गई। गंज चौक स्थित बजाज प्लास्टिक से 500 ग्राम पालीथीन जप्त कर 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। नंदई और तुलसीपुर के 9 किराना दुकानों से 4 किलो 500 ग्राम पालीथीन बरामद कर 4,400 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि प्लास्टिक न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि मानव स्वास्थ्य और जीव.जंतु पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने कहा कि निगम की टीम प्रतिदिन शहर में घूम-घूमकर व्यवसायियों और नागरिकों को समझाइश दे रही है। समझाइश के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग या विक्रय करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
आयुक्त ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई बनाए रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग या विक्रय न करें। साथ ही नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे घर से बाहर निकलते समय कपड़े का थैला लेकर जाएँ और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
नगर निगम का यह अभियान रोजाना जारी रहेगा और शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती बरकरार रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
