
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जनपद पंचायत छुरिया के सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य टैक्स जमा कराने के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है। ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन करके यूपीआई के माध्यम से अपना अनिवार्य टैक्स जमा कर रहे है। ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा से ग्रामीण उत्साहित है। डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया से टैक्स वसूली सरल हुआ है। जिससे टैक्स कलेक्शन में इजाफा हुआ है।
राजनांदगांव। भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस पर हरित भविष्य के लिए स्वस्थ जीवनशैली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. पीएम लुका ने कहा कि मेडिकल संस्थानों की पर्यावरण संरक्षण एवं जन-स्वास्थ्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर उपस्थित थे। विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा एवं आयोजन अध्यक्ष डॉ. दिव्या साहू ने बढ़ते प्रदूषण संबंध स्वास्थ्य जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं की…
राजनांदगांव। शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर के शांति नगर निवासी श्री रामगोपाल गौराहा के लिए अविस्मरणीय रही। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने पर आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर भव्य एवं अद्भुत बना है। प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया और ऐसा लगा कि जीवन के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहां तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा सरकार की इस योजना के माध्यम से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सरयू आरती और गंगा आरती में शामिल होने…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 43 और 46 में विकास कार्यों की शुरुआत हो गई है। महापौर मधुसूदन यादव ने पार्षदों और वार्डवासियों की उपस्थिति में शिकारी पारा में सीमेंट रोड और बसंतपुर गंज मण्डी में यात्री प्रतिक्षालय के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। महापौर ने बताया कि ये विकास कार्य विधायक डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे की निधि, उनकी अनुशंसा तथा शासन की अधोसंरचना एवं विभिन्न योजना मद से स्वीकृत राशि से किए जा रहे हैं। शिकारी पारा में 5.20 लाख रुपये की लागत से सीमेंट रोड का निर्माण किया जाएगा, जबकि बसंतपुर गंज मण्डी में 5…
राजनांदगांव। खजानी दिलाने के बहाने नाबालिग बालक को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बलवंत राव उर्फ सुखदेवे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका नाबालिग भतीजा आरोपी के बहकावे में आ गया। आरोपी ने बालक का मुंह कपड़े से दबाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता…
राजनांदगांव। राजनांदगांव रेंज में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक और सघन अभियान को सुरक्षा बलों ने एक महत्वपूर्ण सफलता दिलाई है। 08 दिसंबर 2025 को एमएमसी जोन के 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने थाना बकरकट्टा अंतर्गत लमरा जंगल में दो स्थानों पर नक्सलियों द्वारा डम्प छुपाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया। मिट्टी के नीचे छुपाए गए दो अलग-अलग स्थानों से नक्सलियों की भारी डम्प सामग्री बरामद की गई। इसमें हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है। बरामद सामग्री में इंसास एलएमजी…
डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के नवनियुक्त ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार ने अपने जिला अध्यक्ष बनने के बाद डोंगरगढ़ का प्रथम नगर आगमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के विषय में चर्चा की। इस दौरान पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जितेन्द्र भाटिया, रिम्मी भाटिया, हरीश भंडारी, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम, मतीन खान, धीरज मेश्राम, प्रमोद टेंबुलकर, पल्टू लहरे, ललिता साखरे, ममता…
छुरिया। समीपस्थ ग्राम लाटमेटा नावटोला में छत्तीसगढ़ खो-खो संघ एवं जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 5 से 7 दिसंबर तक हुआ। 26 जिलों की 52 टीमों के 730 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और 50 तकनीकी अधिकारियों सहित कुल 850 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने किया। सरपंच नरेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में विधायक साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए गांव की मांग पर कला मंच हेतु 5 लाख और सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख…
मानपुर। शहीद वीर नारायण सिंह की 168वीं पुण्यतिथि बुधवार को मानपुर में भव्य रूप से मनाई गई। वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ वीरता से लड़ाई लड़ी थी। अंग्रेजों ने उन्हें 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जय स्तंभ चौक पर फांसी दी थी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन और उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके साहस, बगावत और देशभक्ति की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में मुख्य…
राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ, राजनांदगांव ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए आरकेसी फुटबॉल कप पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन रणनीति, अनुशासन और कौशल का परिचय देते हुए सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों को 1-0 से मात दी तथा विद्यालय के छात्र अंशु पटेल ने प्रतियोगिता के अंतिम चरण में शानदार पारी खेलकर जीत दर्ज करायी। साथ ही बेस्ट गोल कीपर का अवार्ड अर्पित कोर्राम को दिया गया। सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल संस्कृति का परिचय प्रस्तुत करते हुए फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने अद्भुत समन्वय, गति…