
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। छेरछेरा त्यौहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आज, चिखली पुलिस ने क्षेत्र की जनता से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पेट्रोलिंग कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में सुरज राम मंडावी (28 वर्ष), निवासी शंकरपुर वार्ड नं. 10, ओपी…
राजनांदगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें 26 वर्षीय शेख सलीम ने अपने 75 वर्षीय पिता शेख बशीर की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने पिता से जमीन जायदाद और पैसे के बटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद हाथ-मुक्का से मारपीट की, जिससे पिता की मौत हो गई। दिनांक 19 जून 2025 को आरोपी शेख सलीम ने अपने पिता से इस मुद्दे पर विवाद किया, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता को बुरी तरह मारा। गंभीर रूप से घायल शेख बशीर को परिजनों ने डोंगरगांव सीएचसी में इलाज के लिए दाखिल किया था।…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पाम्पलेट और पोस्टर के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और सड़कों पर चलने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। इसके साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मिलने वाली शासन की मुआवजा योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री निवासी टुकेश उर्फ बाबू के घर में घुसकर गाली-गलौज करने और डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकूनुमा कटारी और बांस का डंडा भी जप्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे प्रार्थी टुकेश अपने घर के बाहर आग ताप रहा था। उसी दौरान आरोपी सुनील मरकाम उर्फ टिर्रू, देवी, कमरान और बबलू ने पुरानी बातों को लेकर टुकेश से विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए उसके घर…
राजनांदगांव। ग्राम पंचायत पदुमतरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर जहां स्थानीय ग्रामीणों का तांता लगा रहा, वहीं आसपास के अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए पहुंचे। पूरे वातावरण में हरि नाम की गूंज और भक्ति भाव का माहौल बना रहा। इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. युवराज पांडेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। पं. पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल मोक्ष का मार्ग नहीं दिखाता, बल्कि यह…
राजनांदगांव। नगर के महापौर मधुसूदन यादव ने शहर के प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने स्टेडियम के मैदान (एस्ट्रोटर्फ) की स्थिति का गहनता से जायजा लिया और इसकी गुणवत्ता को लेकर खेल अधिकारियों से विशेष चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मैदान की सफाई, पानी का छिड़काव और अन्य रखरखाव कार्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महापौर ने स्टेडियम में मौजूद चेंजिंग रूम, जिम और विश्राम गृह का भी अवलोकन किया और कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान उत्कृष्ट सुविधाएं मिलनी चाहिए।…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) राजनांदगांव द्वारा शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक सार्वजनिक स्थल छत्रपति शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समीप एक व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य केवल पार्क परिसर की साफ-सफाई तक सीमित न रहकर आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को स्वच्छता, नागरिक दायित्व एवं सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। अभियान के दौरान पार्क में फैली गंदगी, प्लॉस्टिक कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर स्वच्छ, सुंदर एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने…
राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह रेवाडीह वार्ड का निरीक्षण किया और वार्डवासियों से मुलाकात कर उनके मूलभूत सुविधाओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कांजी हाउस रोड पर नाली निर्माण की नागरिकों की मांग पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। महापौर ने वार्ड निरीक्षण के दौरान नागरिकों से बिजली, पानी, सफाई और निर्माण कार्यों से संबंधित समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने बताया कि कांजी हाउस रोड पर नाली का अभाव है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती और सड़कों पर पानी जमा रहता है। इसके साथ ही, मेन रोड से फरहद चौक तक पर्याप्त विद्युत…
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। पुलिस विभाग की ओर से ग्राम शेरपार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में एक सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नशामुक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल विवाह जैसे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। 01 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटाटोला द्वारा आयोजित 07 दिवसीय एनएसएस शिविर में थाना गोटाटोला के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस दल ने सहभागिता की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक श्री नोहर सिंह मंडावी ने अपनी…
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ मृत मिलने का मामला सामने आया है। रानीगंज क्षेत्र में हुई इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि लगातार तेंदुओं की मौतें हो रही हैं, लेकिन हर बार विभाग इसे प्राकृतिक मृत्यु बताकर मामले को रफा-दफा कर देता है। इस बार भी वन विभाग ने मृत तेंदुए की मौत को इंटरनल इंजरी बताया और पोस्टमार्टम के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया। डोंगरगढ़ वन परिक्षेत्र के डीएफओ आयुष जैन ने इसे प्राकृतिक मृत्यु मानते हुए…