
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंभीरतापूर्वक नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया गया है। उन्होंने निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजन की तैयारी के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों की सघन जॉच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी नर्सिंग होम हॉस्पिटलों में नर्सिंग होम एक्ट का पालन सुनिश्चित होना…
राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर में निकली झांकी के दौरान गुम हुए मोबाइलों की पतासाजी कर थाना बसंतपुर पुलिस एवं साइबर सेल ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों इकाइयों की संयुक्त कार्यवाही में कुल 06 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये है, बरामद कर संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्दनामे पर सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर एवं निरीक्षक विनय परमार, साइबर सेल के नेतृत्व…
राजनांदगांव। डोंगरगांव क्षेत्र की शराब दुकान में ओवर रेटिंग व गड़बड़ी के मामले को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा सक्रिय हो गया है। संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी ज्ञापन दिया गया। शमसुल आलम ने आरोप लगाया कि डोंगरगांव की शराब दुकान में कार्यरत सुपरवाइजर गजेंद्र सिंह राजपूत और सेल्समैन गणपत यादव ओवर रेटिंग करते पकड़े गए थे। रायपुर से आई आबकारी उड़नदस्ता की टीम की जांच में दोनों दोषी पाए गए…
राजनांदगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बागतराई, संकुल डीलापहरी, जिला-राजनांदगांव में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती संध्या चुनारकर ने कहा कि शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहते, वे बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह दिन शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सहायक शिक्षक श्रीमती रमशीला सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते…
राजनांदगांव। शहर के युवा समाजसेवी दीपक सोनी को विश्व हिंदू रक्षा संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के संरक्षक सुमित्रानंदन स्वामी के आदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से यह नियुक्ति की गई। साथ ही, श्री सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी में भी स्थान प्रदान किया गया है। संगठन ने बताया कि दीपक सोनी को यह दायित्व उनकी सामाजिक सक्रियता, सादगीपूर्ण छवि और समर्पण भाव को देखते हुए सौंपा गया है। संगठन को विश्वास है कि वे अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। नवीन जिम्मेदारी मिलने पर श्री सोनी ने कहा, मैं संगठन के उद्देश्यों…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा तैयार “सतत विकास लक्ष्य (SDG) राज्य एवं जिला प्रगति रिपोर्ट 2024” का विमोचन किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। यह रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है, जिसमें राज्य एवं जिला स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में हुई प्रगति का मूल्यांकन किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2023 में राज्य का कंपोजिट स्कोर 69 था, जो 2024 में बढ़कर 70 हो गया है। यह उपलब्धि…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा…
रायपुर। मंत्रिपरिषद ने सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 09 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करते हुए उनकी पत्नी श्रीमती स्नेहा गिरेपूंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में पारंपरिक ऊर्जा स्त्रोत की निर्भरता को कम करने तथा गैर पारंपरिक स्त्रोत आधारित ऊर्जा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य की सौर ऊर्जा नीति में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन…
राजनांदगांव। भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा है, और कार्यकर्ताओं को इसे ही अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। श्री जैन ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प है। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पोषण एवं जनजागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम द्वारा संचालित “मोर मकान मोर आस” योजना अब किराए के घर में रहने वालों को अपना पक्का मकान देने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे निगम सभागार में लॉटरी के जरिए पात्र आवेदकों को आवास का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम द्वारा अब तक 1340 बहुमंजिला आवासों का निर्माण लखोली, पेण्ड्री, मोहारा और रेवाडीह क्षेत्रों में पूरा कर लिया गया है, वहीं 590 आवास निर्माणाधीन हैं। योजना के तहत पात्र लोगों को केवल लागत मूल्य पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नगर निगम…