खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के प्रथम जिला प्रवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन जिला भाजपा कार्यालय केसीजी में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने कहा कि अशोक साहू का यह पहला जिला दौरा संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 405 बूथ हैं और सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य जोर-शोर से जारी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने अपने संबोधन में पिछड़ा वर्ग की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की 52 प्रतिशत आबादी पिछड़े वर्ग की हैए ऐसे में इस वर्ग की भूमिका निर्णायक बनती है। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए भाजपा को इस वर्ग का सच्चा प्रतिनिधि बताया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनभावनाओं के अनुरूप काम करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बनाए यह पूरे पिछड़े वर्ग के लिए गौरव की बात है।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पिछड़े वर्ग को सम्मान और पहचान दी है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि प्रदेश की 95 पिछड़ी जातियों को भाजपा से जोड़ा जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर भी बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री नवनीत जैन ने किया, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने आभार प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से शशांक ताम्रकार, हरप्रसाद वर्मा, जैनेन्द्र जंघेल, आनंद सिन्हा, नीलिमा गोस्वामी, दिनेश वर्मा, भावेश कोचर, आनंद पटेल, गोरेलाल वर्मा, राकेश ठाकुर, शत्रुघ्न साहू, राजकुमार जंघेल, युवराज पटेल, बलराम जंघेल, पंकज सिंह, सन्तन साहू, धुर्वा राम वर्मा, केशव चंदेल, वंदना टांडेकर, श्यामसुंदर साहू, जयप्रकाश साहू, रेखचंद जंघेल, ललित सोनी, अवधेश मिश्रा, डोरेलाल साहू, भानुप्रताप साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम पूरे उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे आगामी चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नई चेतना का संचार हुआ।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
