Close Menu
    What's Hot

    बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार

    May 3, 2026

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खैरागढ़ में ‘श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम’ अभियान का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करता स्वच्छता संकल्प
    छत्तीसगढ़

    खैरागढ़ में ‘श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम’ अभियान का शुभारंभ, आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करता स्वच्छता संकल्प

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में स्वच्छता को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल करते हुए श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान हमर खैरागढ़, आत्मनिर्भर खैरागढ़ के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है।
    इस अवसर पर अमलीडीखुर्द वार्ड स्थित प्राथमिक शाला भवन के खेल मैदान में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय छत्तीसगढ़ महतारी और हमर खैरागढ़-सुघ्घर खैरागढ़ के जयघोषों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
    कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवालए सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, सीएमओ कोमल ठाकुर, पार्षद शत्रुघ्न धृतलहरे, रूपेंद्र रजक, पुरुषोत्तम वर्मा, पुष्पा सिंदूर, सुमित टांडिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
    श्रमदान के उपरांत विद्यालय परिसर को आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा गोद लिया गया, और परिसर में गुलमोहर, करंज, बादाम सहित छायादार पौधे रोपे गए। वार्ड पार्षद शत्रुघ्न धृतलहरे, सदाराम निषाद सहित स्वयंसेवियों एवं वार्डवासियों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
    पोस्टर विमोचन के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने कहा, जहां सफाई होती है, वहां लोग गंदगी नहीं फैलाते। इसके लिए सबसे पहले मानसिकता में बदलाव जरूरी है। सोच बदलेगी, तभी समाज बदलेगा।
    सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने भी लोगों को अपनी सोच और व्यवहार में अंतर लाने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य से सीधा जुड़ा विषय है। वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर ने आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान को नगर के विकास में मील का पत्थर बताया।
    अभियान के संयोजक उत्तम बागड़े ने जानकारी दी कि नगर में अब हर बुधवार सुबह एक घंटे का सामूहिक श्रमदान किया जाएगा। साथ ही निवेदन यात्रा के माध्यम से लोगों से अपने घर व दुकानों के आसपास कम से कम 5 मीटर क्षेत्र स्वच्छ रखने की अपील की जाएगी। इस अभियान में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
    उल्लेखनीय नामों में अनुराग शांति तुरे, समसुल होदा खान, रूपेश देवांगन, किशोर शर्मा, वंदना टाण्डेकर, नीलम राजपूत, राजू यदु, जहीन खान, अमीन मेमन सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
    नगर पालिका के अभियंता, कर्मचारी और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई।
    कार्यक्रम का संचालन शांति दूत संस्था के संयोजक अनुराग शांति तुरे ने किया और आभार प्रदर्शन शिक्षक श्री रूपेश देवांगन ने किया।
    स्वच्छता के इस नवाचार को नगरवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और यह पहल खैरागढ़ को आत्मनिर्भर और स्वच्छ नगर बनाने की दिशा में प्रेरणादायक साबित हो रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार

    May 3, 2026

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202623 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.