Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
    • प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
    • सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
    • डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
    • मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
    • जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
    • बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
    • हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पटाखों पर न हों देवी-देवताओं के चित्र, हिंदू जागरण मंच ने की दुकानदारों से अपील
    छत्तीसगढ़

    पटाखों पर न हों देवी-देवताओं के चित्र, हिंदू जागरण मंच ने की दुकानदारों से अपील

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दीपावली से पहले शहर में पटाखों की दुकानों की रौनक बढ़ने लगी है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने एक अहम मुद्दे को लेकर पटाखा विक्रेताओं से भावनात्मक अपील की है। मंच ने कहा है कि ऐसे पटाखों की बिक्री न की जाए जिन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र छपे हों।
    हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के पटाखों से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत होती हैं। यह न केवल धार्मिक प्रतीकों का अनादर है, बल्कि त्योहार की पवित्रता को भी ठेस पहुंचाता है।
    उन्होंने कहा, जब हम खुद अपने देवी-देवताओं का सम्मान नहीं करेंगे, तो कोई और क्यों करेगा? यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने धर्म और संस्कृति के प्रतीकों का सम्मान करें। दीपावली केवल रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति का पर्व है।
    मंच ने शहर के सभी पटाखा विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वे ऐसे पटाखे न बेचें जिन पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगी हों। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे खरीदारी करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें।
    सुशील लड्ढा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी दुकानदार के पास ऐसे आपत्तिजनक पटाखे पाए जाते हैं तो हिंदू जागरण मंच इसके खिलाफ न केवल विरोध करेगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई के लिए भी बाध्य होगा।
    मंच की ओर से जिलेवासियों को दीपावली के पांचों पर्व-धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज की शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे धर्म और संस्कृति की मर्यादा का ध्यान रखते हुए त्योहार मनाएं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

    May 2, 2026

    प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक

    May 2, 2026

    डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित

    May 2, 2026

    मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई

    May 2, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202623 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.