Close Menu
    What's Hot

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
    • महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
    • स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
    • नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
    • लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
    • कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
    • जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » दिव्यांगजन के दैनिक जीवन को सरल बनाने के लिए सहायक उपकरण होंगे उपयोगी : डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    दिव्यांगजन के दैनिक जीवन को सरल बनाने के लिए सहायक उपकरण होंगे उपयोगी : डॉ. रमन सिंह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस पर स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में जिला प्रशासन एवं समेकित क्षेत्रीय केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर 514 से ज्यादा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने दिव्यांगजनों को 143 सहायक उपकरणों का वितरण किया। इसके तहत दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्राईसायकल, ट्राईसायकल, बैसाखी, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्वेज थे्रडी, एमआर किट, सपोर्ट बैड सहित अन्य उपकरणों का वितरण किया। इसके साथ ही 20 विधवा महिलाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के तहत 20-20 हजार रूपए की सहायता प्रदान की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि जिले में दिव्यांगजनों के कौशल विकास, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ का एकमात्र समग्र क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन को सरल बनाने के लिए सहायक उपकरण का वितरण किया गया है। जिसका दिव्यांगजन दैनिक जीवन में उपयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सभी जनप्रतिनधियों, वरिष्ठजनों एवं नागरिकों का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।
    कार्यक्रम को पद्मश्री पुखराज बाफना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, सुमीत उपाध्याय, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार, निदेशक सीआरसी श्रीमती स्मीता महोबिया, अभिलाषा, उद्याचल, आस्था के सभी पदाधिकारीगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी, दिव्यांगजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण

    March 18, 2026

    स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया

    March 18, 2026

    नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील

    March 18, 2026

    लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया

    March 18, 2026

    कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202632 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202626 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.