Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति श्री सीण्पीण् राधाकृष्णन के 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास से पहले संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान जाकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा और एएसएलआर रूपेश कुमार भी मौजूद थे। कलेक्टर ने मंच और बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात और पार्किंग, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने कार्यक्रम स्थल…

Read More

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आगामी 5 नवम्बर 2025 को प्रस्तावित राजनांदगांव प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षाए यातायात, हेलीपेडए पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शन में प्रदेश एवं जिले में संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जिले के विकास कार्यों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही नागरिकों को जनमन मासिक पत्रिका और ब्रोसर के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रार्थना स्थल पर सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करने के लिए प्रोत्साहित किया और समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए कहा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों के अभ्यास कराने तथा कमजोर…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव क्षेत्र को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रवास को ध्यान में रखते हुए नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है तथा ड्रोन जैसी उड़ने वाली मशीनों को प्रतिबंधित किया है।

Read More

राजनांदगांव। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को दोपहर 12.35 बजे स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.10 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक स्वागत एवं परिचय प्राप्त करेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.20 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत उत्सव राज्योत्सव 2025 के मौके पर रविवार को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में राजनांदगांव जिला पुलिस विभाग का जागरूकता स्टॉल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में सायबर सेल, यातायात शाखा और आरमोरर शाखा की संयुक्त टीम ने नागरिकों को सुरक्षाए तकनीक और जागरूकता से जोड़ने का अभियान चलाया। सायबर सेल पुलिस ने 1500 से ज्यादा पंपलेट बांटकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए। लाउडस्पीकर और सेल्फी जोन के जरिये लोगों को सायबर अपराध के प्रकार, बचाव उपाय और फर्जीवाड़े की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन…

Read More

मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय मोहला के मिनी स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक पेश करते हुए पारंपरिक नृत्य और गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के शैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से की गई। मंत्री साहेब ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन गर्व…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आल वालंटियर एसोसिएशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हेमशंकर जेठमल ने प्रदेशवासियों को रजत जयंती वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 वर्ष पूरे होना हर छत्तीसगढ़वासी के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण है। डॉ. जेठमल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुई थी। उनके दूरदर्शी निर्णय ने प्रदेश के विकास का नया अध्याय शुरू किया। आज छत्तीसगढ़ ने कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और देश के उभरते राज्यों…

Read More

राजनांदगांव। आगामी मोहारा मेला के दौरान मेला परिसर में मांस विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि मोहारा मेला एक पवित्र धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मांस विक्रय जैसी गतिविधियां श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। ज्ञापन में परिषद ने मांग की कि मेला स्थल और उसके आसपास शुद्ध शाकाहारी वातावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन विशेष निगरानी रखे। मांस, मछली या मदिरा का विक्रय…

Read More