राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने ग्राम देवादा में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में की गई।
थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत आरोपी भोलाराम चौहान पिता जैलू सिंह चौहान, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी, थाना पुलगांव जिला दुर्ग, को ग्राम देवादा में शिकायत को लेकर वाद-विवाद कर शांति भंग करने की कोशिश करते पाए जाने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 126, 135 (3) बीएनएसएस का इस्तगाशा तैयार कर उसे माननीय कार्यपालिका मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
