राजनांदगांव। थाना बोरतलाव पुलिस टीम ने ग्राम सोरीटोला अंडी में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दिनांक 04 दिसंबर 2025 को जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हिरामन नेताम पिता रतिराम नेताम, उम्र 50 साल, निवासी सोरीटोला अंडी के कब्जे से 07 बल्क लीटर कच्ची देशी महुआ शराब कीमत 1050 रुपये बरामद की गई। वहीं, आरोपी जुम्मन खान पिता लालखान, उम्र 40 साल, निवासी सोरीटोला अंडी के कब्जे से 08 बल्क लीटर कच्ची देशी महुआ शराब कीमत 1200 रुपये जप्त की गई।
थाना बोरतलाव में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 64/25 और 65/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास, प्रधान आरक्षक रोहित पडोती, शेरसिंह चंद्रवंशी और अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
