राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, सहकारिता, पंचायत एवं कृषि विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ का भौतिक सत्यापन किया गया। धान उपार्जन केन्द्र तुमडीबोड़ में ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार जांच दिनांक तक कुल 361 किसानों से 20562 क्विंटल (51398 बोरा) धान खरीदी किया जाना पाया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी अनुसार उपार्जन केन्द्र प्रांगण में स्टेक किए हुए धान भरे हुए बोरों की गणना की गई। गणना में धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी से 1258 बोरा (503.20 क्विंटल) अधिक पाया गया। जांच में अवैध धान विक्रय करने के उद्देश्य से समिति प्रांगण में 15 लाख 59 हजार 920 रूपए मूल्य का 503.20 क्विंटल (1258 बोरा) का अतिरिक्त धान भंडारित कर रखा गया है। जांच में पाये गये अवैध भंडारित धान की जप्ती की कार्रवाई की गई। मौके पर धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी छबिल निषाद, ऑपरेटर मुकेश कुमार, प्राधिकृत अधिकारी सुंदरलाल वर्मा एवं अन्य हमाल उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता