Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, रेंज राजनांदगांव में उत्साह और उमंग के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने तिरंगा फहराया और सलामी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी, एसडीओपी राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया सहित कार्यालयीन स्टाफ, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा और देशभक्ति का माहौल पूरे परिसर में छा गया। अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजाद चौक मोतीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और नगरवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति की भावना को नागरिकों तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय राजनांदगांव परिसर में वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत बादाम का पौधरोपण कर शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण करने कहा। उन्होंने बच्चों को एक पेड़ मां के नाम और अपने नाम से पौधरोपण कर संरक्षित करने कहा। महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि वूमेन फॉर ट्रीज अभियान के तहत शासकीय…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने पौधरोपण को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पौधरोपण कर पौधों का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, सौरभ कोठारी, सचिन बघेल, खूबचंद पारख, भरत वर्मा, पद्मश्री…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव में 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्रतीक्षालय भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, भरत वर्मा, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, राधेश्याम गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वतंत्रता दिवस पर आज कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्टर ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने इस दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर की पत्नी श्रीमती रश्मि भुरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती…

Read More

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव स्थित स्पीकर हाऊस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

राजनांदगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया।…

Read More

रायपुर। आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा बलों के त्याग, सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और ग्रामीणों की उम्मीद ने मिलकर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए तैयार है। जापान के ओसाका में 13 अप्रैल से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ अपनी धरोहर और विकास यात्रा का प्रदर्शन करेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है। एक्सपो का विषय है “Designing Future Society for Our Lives” तथा इसके उप-विषय “Saving Lives”, “Empowering Lives” और “Connecting Lives” हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी…

Read More