अंबागढ़ चौकी। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को 29वें दिन भी जारी रही। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी धरना स्थल पर जुटे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा असंतोष है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं, लेकिन अब खुद उपेक्षा का शिकार हैं।
धरना स्थल पर मौजूद जिला अध्यक्ष ने कहा, हम बीते 29 दिनों से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की चुप्पी हमारे धैर्य की परीक्षा ले रही है। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि हमें राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग करनी पड़ रही है।
संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, 27 प्रतिशत वेतनवृद्धि, निष्कासित कर्मियों की बहाली और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस बीच, स्वास्थ्य विभाग में कामकाज ठप होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जिलों में प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों और अस्पतालों में सेवाएं बाधित हैं। मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
संघ ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
