Close Menu
    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    • जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
    • खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
    • विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नेक कार्य के लिए सबकी होनी चाहिए सहभागिता : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नेक कार्य के लिए सबकी होनी चाहिए सहभागिता : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शासकीय मेडिकल कालेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर 2025 को शासकीय मेडिकल कालेज राजनांदगांव में आयोजित गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव के पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में नेक कार्य के सभी सेवा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे और सबकी सहभागिता होनी चाहिए। मरीजों के लिए बैठक व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने मरीजों के सहयोग के लिए वालिंटियर्स की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। नर्सिंग स्टॉफ, नर्सिंग विद्यार्थी एवं आरएचओ शिविर में मदद करेंगे। उन्होंने शिविर में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर एवं स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के पंजीयन, स्वास्थ्य जांच, मरीजों के लिए भोजन, पेयजल, बाहर से आने वाले डॉक्टर्स एवं स्टॉफ के लिए भोजन की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। जिसके अनुरूप आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा। कलेक्टर ने इको मशीन बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं व्हीलचेयर भी होना चाहिए। सभी वालिंटियर्स को आई कार्ड जारी करने के लिए कहा तथा शिविर में मेडिकल इंटर्न की भी सहभागिता होनी चाहिए। कलेक्टर ने समापन कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विभागों के 12 काउंटर के संबंध में जानकारी ली। पंजीयन काउंटर में स्टॉफ की ड्यूटी लगाने कहा। गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर के लिए सभी वार्डों में मुनादी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, उनके मोबाईल नंबर एवं आधार कार्ड से तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीन मेडिकल कालेज डॉ. पंकज लुका, उप अधीक्षक मेडिकल कालेज डॉ. पवन जेठानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश टंडन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी, डीपीएम संदीप ताम्रकार, रेडक्रास से अशोक चौधरी, सुशील छाजेड़, उत्तम चंद बैद, विनेश चोपड़ा, उमेश अग्रवाल, हेमंत तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा 17 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट (बाल हृदय रोग विशेषज्ञ), गैस्ट्रोलॉजिस्ट (पाचन तंत्र का विशेषज्ञ), ऑन्कोलॉजी (कैंसर के अध्ययन, निदान, उपचार और रोकथाम से संबंधित), नेफ्रोलॉजिस्ट एण्ड सर्जरी (किडनी रोग से संबंधित), न्यूरो फिजिशियन एण्ड सर्जरी (मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाओं से संबंधित), ऑर्थो फिजिशियन एण्ड सर्जरी (हड्डी रोग चिकित्सक और सर्जन) उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं 70 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की निःशुल्क सेवाएं दी जाएगी। गंभीर बीमारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026

    हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस

    June 16, 2026

    यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम

    June 16, 2026

    जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.