Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हिरण प्रजाति ‘कोटरी’ का किया शिकार, वन विभाग की दबिश में 4 आरोपी गिरफ्तार
    Oplus_131072
    छत्तीसगढ़

    हिरण प्रजाति ‘कोटरी’ का किया शिकार, वन विभाग की दबिश में 4 आरोपी गिरफ्तार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। उत्तर बोरतलाव वन परिक्षेत्र के कोलारघाट सर्किल में रविवार देर रात हिरण प्रजाति की ‘कोटरी’ का अवैध शिकार करने वाले 3 आरोपियों समेत कुल 4 लोगों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में वन विभाग का एक चपरासी भी शामिल है, जिसने शिकारियों को अपने घर में छिपाया था। आरोपियों के पास से कोटरी का मांस बरामद हुआ है। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

    जंगल से मांस लेकर भागे, चपरासी के घर में छिपे
    रविवार रात करीब 3 बजे वन विभाग को कोलारघाट सर्किल क्रमांक 419 में अवैध शिकार की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीओ पूर्णिमा राजपूत के नेतृत्व में रेंजर पुष्पेंद्र गोस्वामी, डिप्टी रेंजर डेरहा राम सिन्हा, नंदकिशोर भुआर्य और अन्य कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम को आते देख तीन युवक भाग खड़े हुए। पीछा करने पर तीनों युवक कोलारघाट निवासी वन विभाग के ही चपरासी विश्वनाथ पिता रामप्रसाद गोंड़ (50) के घर में छिपते पाए गए।

    मांस बरामद, सभी को किया गया गिरफ्तार
    टीम ने जब घर की तलाशी ली तो वहां आरोपियों के पास हिरण प्रजाति की कोटरी का मांस मिला। मौके पर ही तीनों युवकों के साथ चौकीदार विश्वनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान जॉय डेनियल पिता एल. डेनियल (41), नीलू फ्रांसिस पिता सी. फ्रांसिस (58) और विशाल पिता सुरेश नंदेश्वर (25) के रूप में हुई है।

    जबलपुर भेजा गया सैंपल, रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई
    वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 9/39, 45, 48, 50, 51 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जब्त मांस के सैंपल को जांच के लिए जबलपुर भेजा गया है। एसडीओ पूर्णिमा राजपूत ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026

    राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

    May 1, 2026

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202620 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.