राजनांदगांव। शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर युवकों से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, वहीं उसके अन्य साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पूरा मामला 14 सितंबर 2025 का है। प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्तों के साथ मोहारा ओव्हरब्रिज के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी देवा यदु, भूषण उईके और उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।
प्रार्थी और उसके दोस्तों के मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी, और हाथ मुक्कों व बीयर की खाली बोतल से मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 430/25, धारा 296, 115 (2), 119 (2), 351 (2), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मुख्य आरोपी देवा यदु पिता कृष्णा यदु, उम्र 21 वर्ष, निवासी नंदई चौक थाना बसंतपुर को पुलिस ने उसके ठिकाने से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, आरक्षक मोहसीन खान, आशीष मानिकपुरी और प्रवीण मेश्राम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के दिशा-निर्देशन में पूरी कार्रवाई अंजाम दी गई।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
