Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दीपावली पूर्व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, 7 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 19, 2025

    रात्रि में घर व दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग

    October 19, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • दीपावली पूर्व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, 7 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    • रात्रि में घर व दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
    • त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग
    • कलेक्टर ने ममता नगर और नवागांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
    • खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी
    • महापौर एवं कलेक्टर ने नवागांव सेनिटेशन पार्क, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल, यातायात नगर में साफ-सफाई कार्य का किया निरीक्षण
    • वनांचल तक पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, “आदि आरोग्य रथ” सेवा का हुआ शुभारंभ
    • कमला कॉलेज में टेबल टेनिस की टक्कर, डोंगरगढ़ और सोमनी ने मारी बाजी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर विशेष तौर पर फोकस : मुख्यमंत्री साय
    छत्तीसगढ़

    नई उद्योग नीति में बस्तर संभाग पर विशेष तौर पर फोकस : मुख्यमंत्री साय

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 15, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में आदिवासी समाज के ईष्ट आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई उद्योग नीति में आदिवासी विकास को प्राथमिकता देते हुए बस्तर सहित सरगुजा को विशेष तौर पर फोकस किया गया है, ताकि यहां के निवासियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें अधिकतम लाभ दिलाया जा सके। ब्लॉक मुख्यालय नरहरपुर के उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी समाज के ईष्ट देवी-देवताओं का जयघोष करते हुए उपस्थित लोगों को ठाकुर जोहारनी और नवाखाई की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की यह अनूठी परंपरा आगे भी जीवित रहनी चाहिए और समाज की एकजुटता हमेशा बनी रहनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा आगे बढ़ें, सुशिक्षित बनें, इसके लिए पूरे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। उन्होंने बताया कि आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईआईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की उच्च शिक्षण संस्थाएं प्रदेश में संचालित हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसी तरह प्रयास और एकलव्य जैसे श्रेष्ठ संस्थानों के माध्यम से भी लगातार सुधार के प्रयास हो रहे हैं। दिल्ली में ट्राइबल यूथ हॉस्टल संचालित है और प्रदेशभर में नालंदा परिसर स्थापित किए जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुरक्षा बलों को माओवाद के विरुद्ध अभियान में लगातार बड़ी सफलताएँ मिल रही हैं। उन्होंने 31 मार्च 2026 तक माओवाद के खात्मे का संकल्प दोहराया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से पशुपालन, मुर्गीपालन जैसी रोजगारमूलक गतिविधियों से लोगों को जोड़ने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरणपादुका वितरण, रामलला दर्शन योजना सहित ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और सुगमता लाने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की पीएम जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से आदिवासियों के सतत् और समग्र विकास को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा उत्सव का कार्यक्रम है। जल, जंगल, जमीन और अपनी परंपराओं, लोकनृत्य, गीत, मांदर और मृदंग के साथ जीने वाले आदिवासियों की अपनी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि अपनी जड़ों को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहना नितांत आवश्यक है।

    कार्यक्रम को सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम और केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम सहित गोंडवाना समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री सुमेर सिंह नाग, जिला अध्यक्ष श्री राजेश भास्कर तथा श्री राजाराम तोड़ेम ने भी संबोधित किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नरहरपुर क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएँ भी कीं। इनमें 30 करोड़ की लागत से बागोड़ एनीकट का निर्माण, नरहरपुर में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापना हेतु 30 करोड़ रुपये, नरहरपुर में मावा मोदोल लाइब्रेरी के लिए 20 लाख रुपये, ग्राम ढोढ़रापहार में गोंडवाना सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये, नरहरपुर में मोबाइल टॉवर की स्थापना, नरहरपुर में सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह निर्माण के लिए 80 लाख रुपये और नरहरपुर विकासखंड के गोंडवाना समाज के सभी 12 मुड़ा क्षेत्रों में 12 टीन शेड निर्माण हेतु 10–10 लाख रुपये के मान से कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम धनेसरा में गोंडवाना समाज द्वारा संचालित जंगोरायतार इंग्लिश मीडियम स्कूल हेतु आवश्यक सहयोग की घोषणा भी की गई।

    कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी और समाज के प्रमुखजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email
    chhattisgarhmail
    • Website

    Related Posts

    दीपावली पूर्व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, 7 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    October 19, 2025

    रात्रि में घर व दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग

    October 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार:वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया; क्लासन की सेंचुरी, यानसन का ऑलराउंड प्रदर्शन

    October 21, 2023204 Views

    तीन दिन में बस्तर जेडी नहीं हटे तो चक्काजाम और तालेबंदी की चेतावनी

    October 15, 202567 Views

    दिवाली से पहले वेतन वृद्धि और बोनस चाहिए: एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    October 7, 202537 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    दीपावली पूर्व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, 7 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    By chhattisgarhmailOctober 19, 20250

    डोंगरगढ़। दीपावली पर्व के मद्देनजर डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य…

    रात्रि में घर व दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

    October 19, 2025

    त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग

    October 19, 2025

    कलेक्टर ने ममता नगर और नवागांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

    October 19, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    9.1
    Mobile Phones

    Review: T-Mobile Winning 5G Race Around the World

    By adminJanuary 15, 20210
    8.9
    Gadgets

    Review: Dell’s New Tablet PC Can Survive -20f And Drops

    By adminJanuary 15, 20210
    8.9
    Recipes

    Review: Get Your Forks Ready For The Special Treats

    By adminJanuary 15, 20210
    Demo
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Mobile Phones
    copyright © 2024 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.