Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। छुईखदान में पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सरकार की हठधर्मिता और पूंजीवादी मानसिकता का प्रत्यक्ष परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि जब 39 गांवों की ग्रामसभाएं कृषि भूमि बचाने और प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ एकमत हैं, तब सरकार का सीमित संख्या वाले गांवों से प्राप्त संदिग्ध हस्ताक्षरों के आधार पर 11 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित करना सरासर जनहित विरोधी कदम है। इसी कारण इस जनसुनवाई को तत्काल रद्द किया जाना आवश्यक है। दुबे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक ओर किसानों के धान खरीद में…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर क्रमशः जितेंद्र मुदलियार और विपिन यादव की नियुक्ति की गई। दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों का पदभार ग्रहण समारोह 07 दिसंबर, रविवार को सतनाम भवन, राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता तथा भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की इच्छा…

Read More

राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा गांव-गांव में हिंदू समाज को संगठित करने की पहल के तहत फुलझर खंड में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक सुनील सेन और विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी की मौजूदगी में ग्राम फुलझर की नई समिति का गठन किया गया। ग्राम फुलझर विश्व हिंदू परिषद की टीम में खंड अध्यक्ष-ईश्वर यादव, खंड उपाध्यक्ष-किशुन यादव, मंत्री-भेवेंद्र साहू, सहमंत्री-शिव भार्गव, डलेश्वर साहू की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से बजरंग दल की ग्राम समिति इस प्रकार गठित की गई, जिसमें…

Read More

राजनांदगांव। जमीन की बढ़ी गाइडलाइन दरों को वापस लेने की मांग को लेकर शहर में विरोध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले एक सप्ताह से जयस्तंभ चौक पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में आज एक बार फिर बड़ी संख्या में लोग जुटे। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ी गाइडलाइन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से दरें वापस लेने की मांग दोहराई। इधर, विरोध को गति देते हुए आज तहसील कार्यालय से विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली इमाम चौक, गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक होते हुए दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना, सदर बाजार मार्ग से गंज चौक पहुंचकर समाप्त हुई।…

Read More

छुरिया। ग्राम पंचायत बिटाल में आज सांस्कृतिक उमंग और उत्साह के बीच लोक कला मंच का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खुज्जी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भोलाराम साहू रहे। लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक साहू का गरमजोशी से स्वागत किया। मंच के शुभारंभ से क्षेत्र के नन्हे बाल कलाकारों, महिलाओं और सांस्कृतिक दलों में विशेष उत्साह का वातावरण बना रहा। यह लोक कला मंच ग्रामीण प्रतिभाओं को नया मंच प्रदान करने के साथ-साथ क्षेत्र की पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा। अपने उद्बोधन में विधायक भोलाराम साहू ने कहा ग्रामीण…

Read More

राजनांदगांव। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी कृपेश रजक को 50 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुल 9 लीटर देशी प्लेन शराब, 4 हजार रुपये कीमत की अवैध शराब और 20 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जब्त की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में टीम ने रविवार को कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली…

Read More

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री पर नकेल कसते हुए थाना सोमनी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से अंग्रेजी शराब के कुल 29 पौवा (5.22 लीटर) और नकद 4,320 रुपये (जिसमें 3,480 रूपये शराब की कीमत व 840 रूपये बिक्री रकम) जब्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री, परिवहन और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कोपेडीह स्थित…

Read More

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने नवविवाहिता मोनिका रामटेके की संदिग्ध मौत के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पतिए सास और रिश्तेदार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला 26 नवंबर 2025 को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेड्री राजनांदगांव से मिले अस्पताली मेमो के बाद सामने आया था, जिसमें मोनिका को मृत अवस्था में लाया गया बताया गया था। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर ने पुलिस चौकी चिखली टीम के साथ जांच शुरू…

Read More

खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भुरसाटोला में दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय दुबेलिया तेली साहू समाज के अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार और जनपद सदस्य हेमकल्यानी तोड़े मौजूद रहीं। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खम्हन ताम्रकार ने समाज के शैक्षणिक योगदान और नियमित सामाजिक गतिविधियों की…

Read More

डोंगरगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल के मार्गदर्शन में डोंगरगढ़ विकासखंड में नवोन्मेषी शैक्षिक पहल की शुरुआत की गई है। स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कक्षा 5वीं के 184 विद्यार्थियों के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिभा छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी हेतु मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति सजग करना और प्रारंभिक स्तर पर उनकी दक्षता बढ़ाना है। मॉक टेस्ट के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीनिवास मिश्रा, बीआरसी सुरेश सहारे, एबीईओ बिरेन्द्र कौर गरचा, एएबीईओ गोपी वर्मा, संकुल समन्वयक तथा विजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया…

Read More