खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भुरसाटोला में दुबेलिया तेली साहू समाज द्वारा छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता केंद्रीय दुबेलिया तेली साहू समाज के अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार और जनपद सदस्य हेमकल्यानी तोड़े मौजूद रहीं।
समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान खम्हन ताम्रकार ने समाज के शैक्षणिक योगदान और नियमित सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुबेलिया साहू समाज शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।
केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने बताया कि छुईखदान ब्लॉक के ग्राम श्यामपुर में बोर खनन का कार्य विक्रांत सिंह के सहयोग से कराया गया है। साथ ही सांसद संतोष पांडे द्वारा समाज भवन निर्माण के लिए 4 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। समाज ने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि मदन साहू ने ग्राम भुरसाटोला में समाज भवन निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बढ़ती गतिविधियों के मद्देनजर स्थायी भवन अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने कहा कि दुबेलिया साहू समाज शिक्षा, रक्तदान और सामाजिक दायित्वों में प्रदेश भर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। समाज की एकजुटता और सक्रियता प्रशंसनीय है। उन्होंने भुरसाटोला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा कर समाज की दीर्घकालिक मांग को पूरा किया।
कार्यक्रम में भावेश कोचर, नरेश कुर्रे, रामसुख साहू, धनऊ राम साहू, रामकुमार जोशी, बृजलाल साहू, खेमचंद साहू, जगतु राम साहू, केशव राम साहू, सीआर साहू, संतोषी मदन साहू, अशोक साहू, मनीष साहू, उमेश साहू, डॉ. मोरध्वज साहू, मनोहर साहू, नंदू साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और संगठन की झलक देखने को मिली।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
