
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में स्वच्छता को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल करते हुए श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान हमर खैरागढ़, आत्मनिर्भर खैरागढ़ के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर अमलीडीखुर्द वार्ड स्थित प्राथमिक शाला भवन के खेल मैदान में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय छत्तीसगढ़ महतारी और हमर खैरागढ़-सुघ्घर खैरागढ़ के जयघोषों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवालए सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, सीएमओ कोमल ठाकुर, पार्षद शत्रुघ्न…
डोंगरगढ़। वनांचल क्षेत्र के ग्राम लक्षणा टोला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा, आंगनबाड़ी भवन सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि यह एक स्वस्थ और शिक्षित समाज की नींव है। कार्यक्रम के दौरान नारी सम्मान, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीणजन इस आयोजन में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि यह केंद्र माताओं और बच्चों के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य का मजबूत आधार बनेगा।…
राजनांदगांव। दीपावली से पहले शहर में पटाखों की दुकानों की रौनक बढ़ने लगी है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने एक अहम मुद्दे को लेकर पटाखा विक्रेताओं से भावनात्मक अपील की है। मंच ने कहा है कि ऐसे पटाखों की बिक्री न की जाए जिन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र छपे हों। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के पटाखों से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत होती हैं। यह न केवल धार्मिक प्रतीकों का अनादर है, बल्कि त्योहार की पवित्रता को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा, जब हम खुद अपने देवी-देवताओं का सम्मान…
डोंगरगढ़। थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर कार्रवाई करते हुए तीन शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़कर माननीय एसडीएम कार्यालय में पेश किया, जहां उनके विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र में अपराध और अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम…
डोंगरगढ़। क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 15 अक्टूबर की रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ग्राम मुरमुदा की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रहे दो संदिग्धों को पीछा कर गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब की कुल 10.260 बल्क लीटर मात्रा बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के निर्देश पर थाना डोंगरगढ़ प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में यह कार्रवाई…
राजनांदगांव। गौरवपथ रोड पर राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू…
राजनांदगांव। कभी मिट्टी की दीवारों वाले कच्चे मकान में बारिश से जूझने वाला अश्वनी विश्वकर्मा का परिवार अब अपने नव निर्मित पक्के घर में पहली बार दीवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों के साथ मनाने जा रहा है। यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिले सहयोग से। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण) मद से अब तक 7956 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से 7740 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 216 आवास विभिन्न स्तरों पर निर्माणाधीन हैं। महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल…
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष के स्वस्थ, सुदीर्घ, खुशहाल एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मछलीपालन, पशुधन विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,…
राजनांदगांव। नवागत कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बुधवार की सुबह शहर के मध्य क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर यादव ने साफ कहा कि त्योहारी मौसम में साफ सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर श्री यादव ने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों में विशेष तौर पर सुबह से ही सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदी करने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की…
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, भण्डारणकर्ता, परिवहनकर्ताओं, सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम छिंदगांव जंगल में अज्ञात 90 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी मुख्य…