Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने किया शहर का भ्रमण, दीपावली को लेकर साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने किया शहर का भ्रमण, दीपावली को लेकर साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नवागत कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बुधवार की सुबह शहर के मध्य क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शहर को साफ सुथरा और स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर यादव ने साफ कहा कि त्योहारी मौसम में साफ सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    कलेक्टर श्री यादव ने आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्रों में विशेष तौर पर सुबह से ही सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदी करने आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि नालियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी निगरानी रखी जाए।
    शहर भ्रमण के दौरान कलेक्टर यादव ने नागरिकों से सीधे संवाद किया और उन्हें स्वच्छता में भागीदार बनने की अपील की। उन्होंने फल ठेला विक्रेताओं से कहा कि सड़क पर कचरा न फैलाएं और डस्टबिन का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
    कलेक्टर यादव ने स्वच्छता दीदियों से कहा कि वे प्रत्येक घर से नियमित कचरा संग्रहण करें और यूजर चार्ज की 100 प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करें। साथ ही, घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा पृथक करने की समझाइश भी दें।
    अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने रानीसागर और बुढ़ासागर तालाब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब के किनारे से मलमा हटाने, सफाई बनाए रखने और सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
    सड़क किनारे गायों को चारा डालने वालों को भी कलेक्टर ने संदेश दिया कि बर्तन में चारा रखें और आसपास की सफाई का विशेष ध्यान दें। उन्होंने निगम को निर्देश दिए कि इस संबंध में लोगों को समझाइश दी जाए।
    कलेक्टर यादव ने स्पष्ट किया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर पूरे शहर में सफाई अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाएगा। अधिकारी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें और सुनिश्चित करें कि कहीं भी कचरा जमा न हो।
    इस दौरान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और सफाई अमला भी मौजूद रहा। समूचा निरीक्षण सघन, व्यवस्थित और नागरिक सहभागिता से भरपूर रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.