Close Menu
    What's Hot

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
    • बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
    • किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
    • नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
    • महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का आशियाना, मजदूर अश्वनी विश्वकर्मा का परिवार अब अपने घर में मनाएगा दीवाली
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का आशियाना, मजदूर अश्वनी विश्वकर्मा का परिवार अब अपने घर में मनाएगा दीवाली

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कभी मिट्टी की दीवारों वाले कच्चे मकान में बारिश से जूझने वाला अश्वनी विश्वकर्मा का परिवार अब अपने नव निर्मित पक्के घर में पहली बार दीवाली का त्योहार रोशनी और खुशियों के साथ मनाने जा रहा है। यह संभव हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिले सहयोग से।

    नगर निगम राजनांदगांव द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत बी.एल.सी. (हितग्राही द्वारा स्वयं निर्माण) मद से अब तक 7956 आवासों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से 7740 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 216 आवास विभिन्न स्तरों पर निर्माणाधीन हैं। महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में योजना का क्रियान्वयन तेज़ी से हो रहा है।

    वार्ड क्रमांक 34, कन्हारपुरी निवासी अश्वनी विश्वकर्मा, जो रोज़ी-मज़दूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, आज गर्व के साथ बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी।

    “बारिश हमारे लिए मुसीबत बनकर आती थी”

    अश्वनी कहते हैं, “कभी मिट्टी की दीवारें बारिश में ढह जाती थीं, छत से पानी टपकता था। मजदूरी का काम भी बंद हो जाता था। ऐसे में जीवन बेहद कठिन था।” उन्होंने आगे बताया, “हमने जैसे-तैसे कुछ पैसे बचाए थे, लेकिन वह नया घर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं थे। तब प्रधानमंत्री आवास योजना से मदद मिली। नगर निगम ने पूरे निर्माण कार्य में सहयोग किया।”

    आज उनका मकान टाइल्सयुक्त फर्श, व्यवस्थित किचन, अलग अध्ययन कक्ष, और रंग-बिरंगे दीवारों से सुसज्जित है। अश्वनी बताते हैं कि अब उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए अलग कमरा मिला है और उनका भविष्य सुरक्षित दिखाई देता है।

    “इस बार की दीवाली हमारे जीवन की सबसे खास दीवाली होगी”, अश्वनी मुस्कुराते हुए कहते हैं। अब वह और उनका परिवार पहली बार अपने पक्के, सुंदर घर में दीवाली मनाएंगे — वह भी बिना किसी डर या चिंता के।

    अश्वनी ने राज्य और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ मकान नहीं, बल्कि सम्मान और स्थायित्व का अनुभव कराती है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच

    June 17, 2026

    बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल

    June 17, 2026

    किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड

    June 17, 2026

    महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश

    June 17, 2026

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.