
- हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली
- घनश्याम विश्वकर्मा बने भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। खैरागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से हो रहे शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला ग्राम हीरावाही का है। पीड़ित परिजनों ने 24 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुरेंद्र गायकवाड़ (18 वर्ष), पिता लखन गायकवाड़ द्वारा उनकी अबोध नाबालिग पुत्री का कई वर्षों से शोषण किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर खैरागढ़ थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 420/25, धारा 64, 64 (2) (एम), 65 (1) भा.न्या.सं. तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत…
मोहला। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिसए भारतीय रिजर्व बैंक एवं विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। ग्राम पंचायत कौड़ीकासा दुर्गा चौक बस स्टॉप और ग्राम पंचायत मर्री के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा के साथ ही वित्तीय प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरबीआई रायपुर के जीएम मनीष परा, एलडीओ अमित सावरकर, सीजी ग्रामीण बैंक से डोमेंद्र एवं निखिल रामटेके, बीओबी क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग से आनंद माधव और समित चौहान मौजूद…
राजनांदगांव। जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति की बैठक समिति के सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु तथा सदस्य प्रशांत कोडापे एवं गोपाल भुआर्य की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में संपन्न हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। सभापति श्रीमती जागृति यदु ने कहा कि किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता अनुसार किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। सदस्य प्रशांत कोड़ापे ने मत्स्य पालन के लिए जारी होने वाले टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा क्षेत्र में…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम अछोली में ड्रोन दीदी के माध्यम से कृषकों के खेतों में नैनो यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। जिसमें ग्राम एवं समीप क्षेत्र के 35 कृषकों ने भागीदारी के साथ प्रत्यक्ष ड्रोन प्रदर्शन का अवलोकन किया।
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की विभिन्न योजनाओं आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कार्य करना है तथा शासन की योजनाओं से जनजातियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना है। इन ग्रामों में सेचुरेशन के लिए टीम बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक भवनों का चिन्हांकन कर इसे सेवा केन्द्र के रूप में उपयोग करें तथा वहां प्रकाश,…
राजनांदगांव। रिसॉर्ट्स में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने आकस्मिक निरीक्षण कर नियम तोड़ने वाले संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक की उपस्थिति में 24 अगस्त को वन चेतना केन्द्र मनगटा के आसपास स्थित सभी रिसॉर्ट्स का निरीक्षण किया गया। गौरतलब है कि 3 जून को सीएसपी कार्यालय में हुई बैठक में साफ निर्देश दिए गए थे कि रिसॉर्ट में बाहर से डीजे नहीं बजाया जाएगा, नशे का सेवन प्रतिबंधित रहेगा,…
राजनांदगांव। सड़क पर बैठे मवेशियों से होने वाले हादसों पर रोक लगाने पुलिस ने अभियान चलाकर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस ने यह कार्रवाई की। चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 अगस्त को स्टेट हाइवे राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर बैठे मवेशियों के टैग नंबर का विश्लेषण कर उनके मालिकों की पहचान की गई। दोषी पाए जाने पर मवेशियों के मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मंगलवार को थाना घुमका का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन अभिलेख, शस्त्रागार और मालखाना सहित साफ सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में संधारित रजिस्टरों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शस्त्रों के रख-रखाव और मालखाने में जब्त सामानों की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय से आदेशित कराने के निर्देश भी दिए। एसपी गर्ग ने थाना स्टाफ की उपस्थिति, अनुशासन और वेशभूषा पर विशेष…
राजनांदगांव। साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने 6 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इसके पहले इसी प्रकरण में 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल पर ऐसे खातों की जानकारी दर्ज होती है जिनका उपयोग धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को खर्च या संवर्धन करने में किया गया हो। जांच में सामने आया कि बंधन बैंक शाखा डोंगरगढ़ में खोले गए 21 म्यूल खातों में जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच करीब…
राजनांदगांव। 27 अगस्त से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर और एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष प्लान तैयार किया गया है। गणेश पर्व के दौरान रोजाना 100 से अधिक पुलिस जवान ड्यूटी में मुस्तैद रहेंगे। शहर और जिले में स्टेटिक पॉइंट ड्यूटी, आउटर पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग, पैदल गश्त और एमसीपी ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जाएगी और अवैध सामग्री मिलने पर वैधानिक…