राजनांदगांव। साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर लगातार कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने 6 म्यूल अकाउंट धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। इसके पहले इसी प्रकरण में 8 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल पर ऐसे खातों की जानकारी दर्ज होती है जिनका उपयोग धोखाधड़ी से प्राप्त राशि को खर्च या संवर्धन करने में किया गया हो। जांच में सामने आया कि बंधन बैंक शाखा डोंगरगढ़ में खोले गए 21 म्यूल खातों में जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच करीब 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की राशि जमा की गई थी। इस पर थाना डोंगरगढ़ में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसडीओपी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह ने कार्रवाई करते हुए पहले 19 जुलाई को 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, आगे की तलाश में मंगलवार को लक्ष्मण निषाद, देवनारायण सोलवंशी, अजय अंबादे, लोकेश गावराने, चेतन धुर्वे और आयुष सहारे को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भूषण चंद्राकर, योगेश साहू, किशन, अरुण मनहर, लीलाधर मंडलोई, अजय पटले और नेहा बंजारे की विशेष भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट धारकों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
